Today Breaking News

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष बने अंबिका दूबे

गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद में अंबिका दूबे सर्वमान्य नेता हैं। यह गुरुवार को फिर साबित हो गया। उन्हें लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष की निर्विरोध जिम्मेदारी सौंपी गई। आरटीआई सभागार में आयोजित अधिवेशन में श्री दूबे के अलावा अमित श्रीवास्तव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश राय मंत्री तथा अरुण कुमार सिंह भी संप्रेक्षक पद पर निर्विरोध चुने गए। 

अधिवेशन में लगभग सभी प्रमुख कर्मचारी संगठनों की मौजूदगी से यह भी साफ हो गया कि परिषद कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने की पूरी हैसियत रखती है। अधिवेशन का शुभारंभ प्रांतीय अध्यक्ष इं.हरिकिशोर तिवारी तथा महामंत्री शिवचरन सिंह यादव ने संस्थापक बीएन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उसके पूर्व उन्हें पीडब्ल्यूडी डाक बंगले से बाइक जुलूस के साथ अधिवेशन स्थल पर लाया गया। 

प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में एडीएम राजेश कुमार सिंह तथा सदर एसडीएम विनय कुमार गुप्त मौजूद थे। उनके अलावा वाराणसी मंडल अध्यक्ष, वाराणसी, आजमगढ़, बलिया, जौनपुर, मऊ, मीरजापुर सहित पूर्वांचल के कई जिलों के अध्यक्ष भी थे। इस मौके पर परिषद के संरक्षक मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव को परिषद रत्न से सम्मानित किया गया। साथ ही सेवा निवृत्त कर्मचारी बरमेश्वर उपाध्याय, रामाधार राय, सत्यनारायण पांडेय, कमला यादव, इं.शिवकुमार श्रीवास्तव, राजेंद्र सिंह तथा चंद्रिका यादव को भी सम्मान में अंगवस्त्रम् भेंट किया गया। 

अधिवेशन को सफल बनाने में अभय नाथ सिंह, राजीव राय, संजय राय, डॉ.दुर्गेश सिंह, प्रमोद उपाध्याय, प्रफुल्ल राय, अशोक सिंह, सुभाष सिंह, जमुना यादव, परवेज जमाल, नीरज सिंह, प्रमोद मिश्र, जयप्रकाश श्रीवास्तव तथा अशोक राय की भूमिका सराहनीय रही। संचालन इं.रवींद्र श्रीवास्तव तथा अनंत सिंह ने संयुक्त रूप से किया।
'