Today Breaking News

भाजपा महिला मोर्चा लगाएगा सरकारी अस्पतालों में कैंप

सैदपुर। पं.दीनदयाल शताब्दी वर्ष के तहत भाजपा महिला मोर्चा नौ सितंबर को सभी प्राथमिक तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाएगा। उसके बाद 15 सितंबर को स्वंय सहायता समूह की महिला सदस्यों तथा आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर हलवाई संघ मंदिर में बुधवार को मोर्चा की बैठक हुई। 

प्रदेश कार्यसमिति की सदस्य मीना चौबे ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को हक और सम्मान देने का काम करती है। पार्टी महिलाओं को राजनीति में आगे आने का भी पूरा मौका दे रही है। गाजीपुर की तीन महिला विधायक इसकी गवाह हैं। विधानसभा चुनाव में दूसरी प्रमुख पार्टियों में किसी ने महिला को मौका नहीं दिया। बैठक में नगर पंचायत की पूर्व चेयरमैन शीला सोनकर, नीलम सिंह, सरिता चौहान, मंजू देवी, सरोज कनौजिया, राधेश्याम मोदनवाल, बृजेश जायसवाल आदि थे। अध्यक्षता मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीरा श्रीवास्तव तथा संचालन निर्मला पाठक ने किया।
'