Today Breaking News

बाराचवरः भाजपा प्रदेश मंत्री पहुंचे कार्यकर्ताओं के बीच

बाराचवर। कोल्ड डिपो पर गुरुवार को भाजपा की बैठक में केंद्र तथा प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आमजन के बीच पहुंचाने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री महेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बूते आज भाजपा केंद्र तथा प्रदेश की सत्ता संभाल रही है और अब 2019 में लोकसभा चुनाव की बारी है। कार्यकर्ताओं को उसके लिए फिर से पूरे मनोयोग से जुटना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जरूरी है कि कार्यकर्ता अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझें और आमजन के बीच पहुंच कर केंद्र तथा प्रदेश सरकार की नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं, कार्यक्रमों, अभियानों से पात्रों को लाभान्वित कराना सुनिश्चित करें। उनका कहना था कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ताओं का सम्मान है। अदना कार्यकर्ता भी अपनी मेहनत, प्रतिभा के बूते प्रधानमंत्री की कुर्सी तक जा सकता है। भाजपा की नीति भेदभाव की नहीं है। हर जाति, धर्म और वर्ग के लोगों को समुचित अधिकार, सम्मान देने की पक्षधर है। उन्होंने बूथ अध्यक्षों,  सेक्टर प्रभारी तथा संयजकों से संगठन के बाबत जानकारी  ली। उनकी समस्याएं सुने और निदान का भरोसा दिए। बैठक में जिला महामंत्री पं. श्यामराज तिवारी बृजेंद्र सिंह, बीरेंद्र राय, मनोज कुमार तिवारी, रामबचन बिंद, देवेंद्र सिंह मुन्ना, अभिषेक सिंह, राहुल, सुनील राय, संतन राय, अखिलेश राय, मयंक सिंह, पारस सिंह, राम जी राय, प्रभुनाथ राय, अक्षय कुमार श्रीवास्तव, सुनील ठाकुर आदि थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामकरन बिंद तथा संचालन महामंत्री शिवजी सिंह ने किया।
'