Today Breaking News

हड़ताली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने दिया धरना

जखनियां/बिरनो। आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिकाएं बुधवार से बेमियादी हड़ताल पर चली गईं। हड़ताल का आह्वान आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोशिएसन ने किया है। हड़तालियों ने जखनियां सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष धरना दिया। उन्होंने कहा कि बगैर मांग पूरी कराए वह चुप नहीं बैठेंगी। 

धरना में संगठन के जिला संरक्षक सूरज प्रताप सिंह के अलावा सावित्री देवी, उर्मिला देवी, चिंता देवी, श्यामा देवी, दुर्बासा, रामशीला, राधिका, गीता देवी, आशा देवी, नीतू यादव, सुमन देवी, इंद्रा राय, रेनु चौहान, उर्मिला देवी, लक्ष्मी कुशवाहा, सविता सिंह, सुशीला राय, कविता, संगीता, रिंकू, मैना, सुचिता, शशिकला कुशवाहा आदि प्रमुख थीं। इसी तरह सीडीपीओ बिरनो के कार्यालय के समक्ष धरना दिया गया। 

धरने की अगुवाई जिला संरक्षक सूरज प्रताप सिंह सहित राममूर्ति सिंह, अंजू चतुर्वेदी, किरन राय, मनोरमा सिंह, सुनीता यादव, विमला देवी, शीला देवी, संजू, शकुंतला, अमलावती, गीता, चंद्रावती, प्रियंका, प्रेमा, शांति, गुंजा, सरिता, सरोज, झीमा, सरोज, चंद्रकला, पुष्पा, आशा, चिंता, गीता, अनिता, कंचन, मंजू, सुशीला, गीता, मंजू, बेचनी, आशा, अभिलाषा, तेतरी, सोनमतिया आदि कर रही थीं। इस सिलसिले में डीपीओ अमरनाथ मौर्य से गाजीपुर न्यूज़ ने चर्चा की। 

उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ाने की कार्यकत्रियों की मांग शासन स्तर की है। लिहाजा वह इस मामले में कुछ नहीं कर सकते। वैसे विभागीय कर्मचारियों के कई संगठन है। उनमें कई हड़ताल से खुद को दूर रखे हैं और मतदाता पुनर्रीक्षण के काम में भी सहयोग कर रही हैं।
'