Today Breaking News

गांधी जयंती पर शहर में मैराथन दौड़ कराएगी भाजपा

गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव आते ही भाजपा के संभावित दावेदार अब पार्टी का कोई कार्यक्रम नहीं छोड़ रहे हैं। मंगलवार की रात टैक्सी स्टैंड स्थित कार्यालय में नगर मंडल की मासिक कार्यसमिति की बैठक में भी कुछ ऐसा ही दिखा। टिकट के कई संभावित दावेदार मौजूद रहे। हालांकि बैठक के एजेंडे में नगर निकाय चुनाव नहीं था। बल्कि तय हुआ कि महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जंयती पूरे भाव से मनाया जाएगा। जहां कार्यकर्ता सफाई अभियान चलाएंगे वहीं शहर में मैराथन दौड़ भी होगी। 

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील सिंह ने बताया कि मैराथन दौड़ सुबह सात बजे शास्त्री नगर स्थित लालबहादुर शास्त्री प्रतिमा स्थल से शुरू होगी और कलेक्ट्रेट, अफीम कारखाना गेट, महुआबाग होते हुए आमघाट सहकारी कॉलोनी के गांधी पार्क में खत्म होगी। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी अपने दायित्वों के प्रति ईमानदारी से निर्वाह करें। जनहित और जनसरोकारों के कार्यों के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझें। कहे कि पार्टी के दायित्वबोध में महिलाएं भी सहभागिता के साथ लगी हैं। 
इससे नारी शक्ति मजबूत हुई है। उन्होने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के सापेक्ष नगर के सभी वार्डों में चल रहा स्वच्छता अभियान दो अक्टूबर तक सुनिश्चित करने का आह्वान किया। पूर्व जिलाध्यक्ष सच्चिदानंद राय ने कहा कि प्रतिमास बैठक के पिछे पार्टी की पुनीत मंशा है कि कार्यकर्ता अपने क्षेत्र की समस्याओं व लोगों की अपेक्षाओं के प्रति जागरूक होंगे। 

इस अवसर पर पार्टी कार्यालय में प्यूरीफायर वॉटर कूलर का लोकार्पण भी किया गया। बैठक में श्यामराज तिवारी, अच्छे लाल गुप्त, नगर पालिका के निवर्तमान चेयरमैन विनोद अग्रवाल, अखिलेश सिंह, योगेश सिंह, मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, राजन प्रजापति, विजय राय, संतोष जायसवाल, अर्जुन सेठ, साधना यादव, अजय कुशवाहा, संतोष यादव, अजय राय दारा, कार्तिक गुप्त, गर्वजीत सिंह, विनोद कुशवाहा, राजेश विश्वकर्मा, रंजन तिवारी, अनिल सिंह, शैलेंद्र सिंह आदि थे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रासबिहारी राय तथा संचालन सोनू गुप्त ने किया।
'