Today Breaking News

स्वच्छता अभियान के लिए संकल्प के साथ पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाए भाजपाई

गाजीपुर। भाजपा के लोगों ने जिले भर में पं.दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। पार्टी की सभी 27 मंडल इकाइयों ने कार्यक्रम आयोजित की। इस मौके पर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। पार्टी जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने सादात तथा मनिहारी मंडल के कार्यक्रम में हिस्सेदारी की। कहे कि पं.दीनदयाल सदैव अखंड व समग्र भारत के पक्षधर थे। 

वह कुशल लेखक, पत्रकार भी थे। उनका अंत्योदय विचार भारतीय सभ्यता, संस्कृति की उन्नति में सहायक रहा है। देवकली मंडल में तेरसु यादव के अध्यक्षता में सोरठी में आयोजित कार्य समिति की बैठक हुई। उसमें जिला प्रभारी नंदजी पांडेय ने कहा कि भारत के अलौकिक आदर्श पुरुष पं. दीनदयाल का विचार आज संपूर्ण विश्व के लिए अद्भुत हो चुका है। उसमें भारतीय सत्ता निहित है। बैठक में कमलेश पांडेय, उषा सिंह, सत्येंद्र, केपी गुप्त आदि थे। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनिल सिंह करंडा मंडल में थे। 

तिवारीपुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पं.दीनदयाल के जीवन दर्शन को जन-जन के कल्याण का स्रोत बताया। कार्यक्रम में अमरेश गुप्त, दीपक सिंह, शशिकांत गिरि, दिनेश सिंह आदि थे। अध्यक्षता पवनंजय पांडेय ने की। सादात दक्षिणी मंडल का कार्यक्रम राधा कृष्ण मंदिर भीमापार में हुआ। मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष रघुवंश सिंह पप्पू थे। उन्होंने पं.दीनदयाल के जीवनवृत पर प्रकाश डाला और स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में सुदामा राम, रघुवर दयाल, विनोद प्रजापति, गुलाब पांडेय, फैयाज अहमद, भुट्टी पांडेय, पंचदेव गोंड, प्रिंस कुशवाहा, मारकंडेय चौहान आदि थे। 

अध्यक्षता लालपरीखा पटवा व संचालन अभय सिंह टन्नी ने किया। गाजीपुर सदर मंडल पश्चिमी के महाराजगंज कार्यालय में आयोजित समारोह में अच्छे लाल गुप्त, सोमारु चौहान, शशिकांत शर्मा, गोपाल राय, मोहन जायसवाल, रवींद्र जायसवाल, पप्पू राय, अनिल जायसवाल, साधना सिंह, विभा पाल आदि थे। अध्यक्षता मनोज बिंद ने की। पूर्व एमएलसी बाबूलाल बलवंत के नेतृत्व में मिश्रबाजार तिराहा स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ। साथ ही प्रदेश सरकार की कार्य योजनाओं से संबंधित पं. दीनदयाल के विचारों की पुस्तिका लोगों में वितरित की गई। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सरोज कुशवाहा, कौशल्या सिंह, कुंवर बहादुर सिंह, शैलेंद्र सिंह, राजन कुशवाहा, साधना राय, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा आदि उपस्थित थे।
'