Today Breaking News

महिलाओं के दम पर ही समाज का परिवर्तन संभव : सरोज कुशवाहा

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा शनिवार को महिला स्वास्थ्य शिविर का आयोजन जिले के राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों  पर किया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष में आयोजित महिला स्वास्थ्य जागरूकता के इस आयोजन में महिलाओं ने  हिस्सा लेते हुये  स्वास्थ्य केन्द्रों पर आकर प्ररिक्षण कराया तथा डाक्टरों के  उचित सलाह से दवाये ली। 

इस अवसर पर कार्यक्रम के जिला संयोजक भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सरोज कुशवाहा ने बताया की कार्यक्रम को लेकर महिला कार्यकर्ताओं ने  अथक परिश्रम से इस आयोजन को सफल बनाया है। स्वास्थ्य केन्द्रों पर महिला जनित समस्याओं तथा महिला जागरूकता कि जानकारी भाजपा महिला मोर्चा कि कार्यकर्ताओं द्वारा दी गई। पूरे जिले के 23 राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लगभग 3500  महिलाओं ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। 

सदर विधानसभा के नगर क्षेत्र स्थित टेढ़ी बाजार स्वास्थ्य केंद्र पर सुभा राय मंजुला राय साधना राय, बुच्ची बिन्द के नेतृत्‍व में गोराबाजार में साधना यादव, करंडा में  उर्मिला दूबे के तेतृत्‍व में  महिलाओं ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा नन्दगंज स्वास्थ्य केंद्र पर भाजपा नेत्री रुद्रा  पाण्डेय, विनीत शर्मा, आन्दिता शर्मा, सोमारू चौहान, मनोज विन्द, शशिकांत शर्मा ने  उपस्थित रहकर महिला स्वास्थ्य की सरकारी योजनओं को बताया तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. यशवंत सिंह व स्थानीय डा. प्रियंका विश्वकर्मा ने महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया। मुहम्मदाबाद में आभा राय, डा. रजनी राय, धर्मागतपुर  में सरोज मिश्रा, बिरनो स्वास्थ्य केंद्र पर रंजू शर्मा, मेदनीपुर में दीपा सिंह, जहूराबाद में रत्ना सरोज, रेवतीपुर में डा. ऋचा राय, देवकली में डा. प्रवीण के सहयोग में उषा सिंह, तेरसु यादव, सरिता चौहान, शांति देवी, तथा सैदपुर में शीला सोनकर के नेतृत्‍व में महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाया गया।

'