Today Breaking News

सितंबर 2017 : क्या लाया है यह माह आपकी राशि के लिए

मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक सुख वाला रहेगा। स्वास्थ्य में सुधार  होगा। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। धार्मिक यात्रा के  योग बनेंगे। 

दि. 4, 12 शुभ हैं, 19 अशुभ है। 
शिव आराधना लाभप्रद रहेगी। 

वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह पदोन्नति वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक  रहेगा। किसी नए व्यक्ति से लाभ मिलेगा। कृषि लाभ देगी। आर्थिक स्थिति में सुधार  आएगा। मानसिक उन्नति होगी। माता से सुख मिलेगा। 

दि. 9, 21 शुभ हैं, 15 अशुभ है। 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 

मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक परेशानी वाला रहेगा। व्यापार  में हानि हो सकती है। कृषि में परेशानी आएगी। नौकरी में सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में  सुधार होगा। पिता को कष्ट रहेगा। धार्मिक यात्रा के योग हैं। 

दि. 7, 16 शुभ हैं, 10 अशुभ है। 
श्रीकृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगा। 

कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह भौतिक सुख वाला रहेगा। व्यापार अच्छा  लाभ देगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। कृषि ठीक-ठीक रहेगी व लाभ मिलेगा। भाई से  सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारी बंधु में सम्मान बढ़ेगा। 

दि. 12, 20 शुभ हैं, 7 अशुभ है। 
शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी। 

सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी।  व्यापार मध्यम रहेगा। कृषि लाभ देगी। स्वास्थ्य ठीक-ठीक रहेगा। माता-पिता को शारीरिक  कष्ट रहेगा। पत्नी से सहयोग प्राप्त होगा।

दि. 17, 30 शुभ हैं, 10 अशुभ है। 
राधा-कृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी। 

कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामाजिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। कृषि  ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में परेशानी रहेगी अर्थात खर्च रहेगा।  परिवार से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। सामाजिक यात्रा होगी।

दि. 6, 21 शुभ हैं, 18 अशुभ है। 
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा। 

तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह धार्मिक प्रतिष्ठा वाला व सम्मानजनक  रहेगा अर्थात उन्नति वाला रहेगा। विद्यार्थी वर्ग को लाभ मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा।  कृषि ठीक-ठीक रहेगी। नौकरी में साथियों से परेशानी आएगी। माता को कष्ट रहेगा।

दि. 3, 18 शुभ हैं, 14 अशुभ है। 
राधा-कृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी। 

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह व्यापार उन्नति वाला रहेगा। कृषि  कार्य में परेशानी आएगी। नौकरी में ठीक-ठीक रहेगा। धार्मिक अनुष्ठान होगा। पत्नी को कष्ट रहेगा। संतान से लाभ मिलेगा। मित्रता में मनमुटाव हो सकता है, ध्यान दें।

दि. 10, 17 शुभ हैं, 4 अशुभ है। 
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 

धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह परेशानी वाला रहेगा। व्यापार ठीक रहेगा।  कृषि हानि देगी। राजनीति से दूर रहें। पत्नी को शारीरिक कष्ट रहेगा। नौकरी में अधिकारी  से परेशानी आएगी। संतान सुख प्राप्त होगा। पारिवारिक मतभेद से बचें।

दि. 8, 26 शुभ हैं, 3 अशुभ है। 
रामरक्षा स्त्रोत का पाठ लाभप्रद रहेगा। 

मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह पारिवारिक सुख वाला रहेगा। व्यापार  मध्यम रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि मध्यम रहेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं। पत्नी  से सहयोग प्राप्त होगा। अचानक लाभ की प्राप्ति होगी। 

दि. 5, 21 शुभ हैं, 10 अशुभ है। 
शिव-शक्ति की आराधना लाभप्रद रहेगी। 

कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह उन्नति वाला रहेगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि लाभ देगी। पत्नी पक्ष से परेशानी आएगी।  कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। 

दि. 11, 22 शुभ हैं, 20 अशुभ है। 
श्री राधा-कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 

मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति में उन्नति वाला रहेगा। कृषि  लाभ देगी। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में अधिकारी से परेशानी होगी। कोर्ट-कचहरी में  विजय प्राप्ति होगी। माता पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। विदेश यात्रा के योग हैं।

दि. 4, 18 शुभ हैं, 10 अशुभ है। 
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी। 
'