Today Breaking News

बिजली में सुधार योगी सरकार की बड़ी उपलब्धिः सुनीता सिंह

दिलदारनगर। विधायक सुनीता सिंह मानती हैं कि बिजली व्यवस्था में अपेक्षित सुधार हुआ है और यह प्रदेश की योगी सरकार की बड़ी उपलब्धि है। नगर पंचायत सभागार में शनिवार को वह जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित की थीं। उन्होंने कहा कि दिलदारनगर नगर पंचायत की जनसमस्याओं के बारे में वह जानती हैं। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वच्छ भारत का सपना है। 

इसके लिए आमजन भागीदारी के साथ ही संबंधित अधिकारियों की बड़ी जिम्मेदारी हैं। हर घर में शौचालय की व्यवस्था जरूरी है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को तत्पर होना पड़ेगा। उनका कहना था कि प्रदेश सरकार सरकारी विद्यालयों में सुधार को लेकर भी संजिदा है। परिणाम भी सामने आने लगे हैं। बच्चों की संख्या बढ़ रही है लेकिन साथ ही यह भी जरूरी है कि शिक्षकों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित हो। 

इसके लिए वह ऊपर के अधिकारियों से बात करेंगी। इस मौके पर विधायक कानून-व्यवस्था पर भी संतोष जताईं। कहीं कि अपराधियों के हौसले अब पस्त हो रहे हैं। उन्हें एहसास हो गया है कि पुलिस उन्हें अब नहीं बख्शेगी। उन्होंने थानेदारों से अपेक्षा करते हुए कहा कि फरियादियों के साथ थानों में सम्मान के साथ पेश आया जाए। उनकी समस्याएं सुनी जाएं और उनके निराकरण की कार्रवाई की जाए। 

बैठक में एसडीएम जमानियां सत्यप्रकाश मिश्र, एसएचओ जदंगबा प्रसाद द्विवेदी सहित नगर पंचायत ईओ, बिजली विभाग के एसडीओ सहित भाजपा के मंडल अध्यक्ष पंकज राय, रामाकांत सिंह, भक्ति सिंह कुशवाहा, दिनेश प्रधान, रामाशंकर  फौजी, रामाशंकर जायसवाल, हरिलेश जायसवाल, राहुल जायसवाल, दिलीप जायसवाल, दुर्गा चौबे, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, सुरेश कश्यप, बाउल सिंह, शिवानंद पांडेय, सुबाष सिंह, राजकुमार गुप्त, हिंदू युवा वाहनी जिलाध्यक्ष अमित सिंह आदि भी मौजूद थे।
'