Today Breaking News

गोरखपुर तथा फर्रुखाबाद में मासूमों की मौत योगी सरकार की एक मात्र उपलब्धिः नीरज शेखर


बाराचवर। सपा के राज्यसभा सदस्य नीरज शेखर केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार की कोई उपलब्धि नहीं मानते। उनका कहना है कि गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल में हुई मासूमों की मौत प्रदेश सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। 

राज्यसभा सदस्य पार्टी के पांच सितंबर को जिला मुख्यालय के लंका मैदान में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के सिलसिले में सोमवार को क्षेत्र के दौरे पर थे। वह बाराचवर तथा कासिमाबाद ब्लाक के शेखनपुर, कवलपटी, महूली, नसीराबाद, ढोटारी आदि गांवों में जनसंपर्क कर सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किए। 

इसी क्रम में बाराचवर में सपा कार्यालय में उन्होंने पार्टी के बूथ प्रमूखों सहित पदाधिकारियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कहे कि जब प्रदेश में सपा की सरकार थी तब भाजपा के लोग उसके कार्यों पर अंगुली उठाते थे लेकिन अब जबकि खुद भाजपा की सरकार है तब उसके लोग बढ़ते अपराध, अराजकता, भ्रष्टाचार और मासूमों की लगातार हो रही मौत पर चुप्पी साध लिए हैं। अपराध का आलम यह है कि बेखौफ अपराधी घरों में दिन दहाड़े घुस कर अपराध कर रहे हैं। भाजपा की सरकार का एक ही मकसद है। 

पूर्ववर्ती सपा सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों का नाम बदलना। भाजपा सरकार बने करीब छह माह हो गए लेकिन धरातल पर कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। सपा राज्यसभा सदस्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी आड़े हाथों लिए। कहे कि वह जरूरतमंदों, गरीबों, मजदूरों की बात नहीं सुनते बल्कि अपने मन की बात सुनाते हैं। प्रायः हर रोज रेल हादसे हो रहे हैं। उसकी फिक्र उन्हें नहीं है। महंगाई बढ़ रही है। उसकी चिंता उन्हें नहीं है। देश की विकास दर लगातार घट रही है। इस पर उनकी नजर नहीं है। हां। 

वह नए-नए मुद्दे और नारे गढ़ कर जनता को बरगलाने में माहिर हैं लेकिन अब उनकी असलियत जान गए हैं। वरिष्ठ नेता डॉ. सानंद सिंह ने भी प्रस्तावित जिला कार्यकत्ता सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में श्रीप्रकाश राय, विश्राम यादव, राजू सिंह, ब्रजेश सिंह, राकेश सिंह, रवींद्र प्रताप यादव, जयहिंद पहलवान, अनिल यादव, लालजी यादव, स्वामीनाथ सिंह, महेंद्र चौहान, कृष्णानंद यादव, रामसागर यादव, सोनू सिंह, झब्बू सिंह, विजय यादव, राधेश्याम यादव, राजनेत राजभर आदि मौजूद थे। अध्यक्षता अनवर चाचा तथा संचालन जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र इकाई के उपाध्यक्ष विवेक सौरभ ने किया।
'