Today Breaking News

गाजीपुर: आर-पार की लड़ाई लड़ेगी ब्राह्मण जनसेवा मंच

गाजीपुर। ब्राह्मण जनसेवा मंच की अति महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शास्त्री नगर स्थित नरायण एकेडमी में सम्पन्न हुई। बैठक में राजेश मिश्र हत्याकांड पर पुलिस प्रशासन की उदासीनता पर क्षोभ व्यक्त किया गया। ज्ञातव्य हो की ब्राह्मण सेवामंच का प्रतिनिधि मण्डल जनपद गाजीपुर के लिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक से मिला लेकिन प्रशासन द्वारा राजेश मिश्र के हत्यारो को अब तक गिरफ्तारी न होने से ब्राह्मण बन्धुओ में काफी आक्रोश है। 

ब्राह्मण जनसेवा मंच ने यह निर्णय लिया की यदि राजेश मिश्र के हत्यारो की यथा शीर्घ गिरफ्तारी नही किया जाता है तब हम यथाशीघ्र  आर -पार की लड़ाई को लड़ने का कार्य करेंगे। बैठक में बोलते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद दुबे ने राजेश मिश्र के हत्यारो को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की एवं ब्राह्मण बन्धुओ की एकजुटता पर बल दिया गया। माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सौरभ पाण्डेय ने संगठन में युवा सदस्यों का आह्वाहन किया की आप आगे बढ़कर संगठन को मजबूती प्रदान करें। 

अंत में मंच के तत्वाधान में निराश्रित बालको वंचितो में फल वितरण करने का कार्य किया  बैठक में मुख्य रूप से जयप्रकाश पाण्डेय, सत्येंद्र पाण्डेय, विवेकानन्द पाण्डेय, अजय तिवारी, प्रवीण तिवारी, प्रमोद उपाध्याय, सन्तोष पाण्डेय, राजू उपाध्याय, अतुल तिवारी, सुधांशु तिवारी सञ्जय उपाध्याय, रजनीश मिश्र डा0 सञ्जय पाण्डेय, लक्ष्मी चौबे, प्रवीण पाण्डेय, रानू पाण्डेय, आनन्द पाण्डेय अरविन्द पाण्डेय, अनिल दुबे, राघवेंद्र चौबे, वीरेंद्र शुक्ला, सन्तोष ओझा, रजनीश पाण्डेय कौशल मिश्र, रमाकान्त मिश्र, आनन्द तिवारी, अनिल गिरी, आशुतोष पाण्डेय, सौरभ तिवारी, मनोज दुबे, विनोद तिवारी ज्ञानेश्वर चौबे, विनोद पाण्डेय, शिवानन्द उपाध्याय, विनय उपाध्याय, राजू तिवारी, जितेश मिश्र,प्रवीण तिवारी,राहुल पाण्डेय मोनू तिवारी,सञ्जय तिवारी आशुतोष मिश्र,त्रिवेणी उपाध्याय,कृष्णनन्द पाण्डेय,आदि उपस्थित रहे । कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद दुबे एवं सञ्चालन सचिदानंद पाण्डेय ने किया। आभार संयोजक प्रदीप कुमार चतुर्वेदी ने ज्ञापित किया।

'