Today Breaking News

गाजीपुर: मेला देखने गयी दो नाबालिकों के साथ गैंगरेप

गाज़ीपुर। दिलदारनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की सुबह दो नाबालिक लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे। पुलिस पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों का आरोप है कि नाबालिक दोनों लड़कियां शानिवार की शाम मेला देखने गांव की चट्टी पर गई थी। 

इसी बीच गांव के ही राजभर बिरादरी के दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लड़क पहुँचे और दोनों लड़कियों को बहला फुसलाकर कही अन्यत्र जगह लेकर चले गए। रात्रि तक लड़कियों के घर नही पहुँचने पर परिजन परेशान हो गए। वह रात्रि भर उनकी काफी खोजबीन किए लेकिन कुछ पता नही चला। रविवार की सुबह आठ बजे दोनों लड़कियां अपने घर पहुँची तो परिजन राहत की सांस लिए। 

लेकिन जब उन्होंने अपने परिजनों को अपनी आप बीती बताई तो उनके होश उड़ गए। वह तत्काल लड़कियों को लेकर थाना पहुँचे और उनके साथ दुष्कर्म होने की तहरीर थाना में गांव के ही चार लड़कों के खिलाफ दिए। इसकी जानकारी पाकर क्षेत्राधिकारी आरबी सिंह भी थाना पहुँचे लड़कियों और उनके परिजनों से वार्ता कर घटना कि जानकारी लिए। हालांकि पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को पकड़ कर पूछताछ भी कर रही है। इस बारे में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष आखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि दो नाबालिक लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला तो आया है। लेकिन मेडिकल रिपोर्ट में ही इसकी पुष्टि होगी।

'