Today Breaking News

धनतेरस पर अपनी राशि के हिसाब से करें खरीददारी, तो होगी धन की वर्षा

इस राशि वाले इस हिसाब से खरीददारी, दिवाली नजदीक है लेकिन उसके पहले धनतेरस का त्यौहार काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। धनतेरस के दिन खरीदारी करने की परम्परा है। सभी जमकर खरीदारी करते हैं। इसके साथ ही कुबेर व यम की पूजा की जाती है। आज के दिन चांदी, सोना के अलावा अन्य वस्तुएं खरीदने से लाभ होता है। लेकिन आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस राशी के लोगों को धनतेरस के दिन क्या खरीदना चाहिए जिससे उनके घर में सुख समृद्धि आए। आप भी कीजिये अपनी राशि के हिसाब से खरीदारी।

वैसे इस बार धनतेरस Dhanteras 17 Oct 2017 दिन शुक्रवार पड़ रहा है । अगर हम कुछ विशेष चीजो पर ध्यान दे जैसे – ग्रह-राशि, शुभ मुहूर्त इत्यदि धनतेरस पर अगर आप राशि के अनुसार शुभ मुहूर्त में खरीददारी कर रहे है तो घर में धनवर्षा और सुख समृद्धि की वर्षा होने की समभावनए काफी बढ़ सकती है।

धनतेरस पर सोने-चांदी से निर्मित वस्तुओं को खरीदने का ज्यादा चलन है, लेकिन अगर आप अपने ग्रह और नक्षत्र के हिसाब से इस दिन तांबा, पीतल, कांसा के बर्तन की खरीदारी करके भी घर में सुख समृद्धि ला सकते है। धनतेरस पर जरूरी नहीं है कि मंहगी वस्तुएं ही खरीदी जाएं। लोग अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार जरूरत का सामान खरीद सकते हैं। इसके अलावा, धनतेरस के दिन गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमा खरीदनी चाहिए और उनको पंचामृत में स्नान कराकर उनकी पूजा अर्चना करनी चाहिए। इससे विशेष लाभ प्राप्त होता है।

इस राशि वाले इस शुभ मुहूर्त में करें खरीददारी
  • मेष, कर्क, तुला और मकर राशि के लोग के लिए शुभ मुहूर्त – दोपहर 01:50 से 03:20 बजे तक
  • वृष, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों के लिए शुभ मुहूर्त – शाम 03:20 से 04:50 बजे तक।
  • मिथुन, कन्या, धनु और मीन राशि वालों के लिए शुभ मुहूर्त- शाम 04:50 से 06:20 बजे तक
  • मेष, कर्क, तुला और मकर राशि वालों के लिए शुभ मुहूर्त- शाम 06:20 से 07:50 बजे तक
  • वृष लग्र (स्थिर लग्र)- सभी राशि वाले के लिए शुभ मुहूर्त – शाम 07:07 से 07:05 बजे तक


इन चीजों की खरीददारी करने पर, होगी धन वर्षा

मेष - अगर आप सोने की खरीदारी करने जा रहे हैं तो उससे पहले तांबे की वस्तु से खरीददारी शुरूवात करें इसके अलावा आपके लिए भूमि, भवन में निवेश भी लाभ दायक होगा।

वृष – स्वर्ण में या किसी बड़े निवेश से पूर्व (रजत) चांदी की कोई वस्तु (पात्र, मूर्ति) व थोड़े से चावल की खरीददारी करना शुभ होगा।

मकर – मकर राशि वाले जातक सर्वप्रथम घर की सजावट हेतु कोई भी सामान अवश्य खरीदें, फिर अपनी रूचि अनुसार निवेश करें तो लाभ मिलेगा।

कुंभ – आप लोहे की कोई वस्तु के साथ यदि नीलम खरीदें फिर विद्युत उपकरण, भवन, भूमि, वाहन, स्वर्ण आदि में निवेश करें तो लाभ मिलेगा।

मिथुन – स्वर्ण या किसी विशेष निवेश से पूर्व कांसे की गणेश जी की मूर्ति व हंस का जोड़ा खरीदना चाहिए।

कर्क – धन तेरस के इस विशेष पर्व पर धन प्राप्ति के लिए आप स्फटिक या चांदी का श्री यंत्र खरीदें फिर कोई और खरीदारी करें तो आपके लिए अत्यंत शुभ और विशेष फल देने वाला रहेगा।

सिंह – सिंह राशि वाले जातको कों तांबे का कोई पात्र खरीदकर स्वर्ण में निवेश अवश्य करें, इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा होगी।

कन्या – कांसे व हाथीदांत से बनी हुई वस्तु खरीद कर आप अपने गाढ़े धन का निवेश करेंगे तो निश्चित लाभ प्राप्त होगा।
'