Today Breaking News

गाजीपुर: आगंनबाडी कार्यकत्रियो का आठवे दिन भी कलम बंद धरना जारी

गाजीपुर/बाराचंवर। स्थानीय ब्लाक मुख्यालय पर सोमवार के दिन भी प्रदेश नेतृत्व के आवाह्न पर महिला आगंनबाडी कर्मचारी संघ के बैनर तले आगंनबाडी कार्यकत्रियो ने आठवे दिन भी मानदेय वृद्धि को लेकर  कलम बंद धरना जारी रखी। धरना के दौरान कार्यकत्रियो ने एक स्वर से कहा की जब तक हम लोगो की मांगे पूरी नही होगी तब तक हम लोगो का धरना जारी रहेगा। 

आगंनबाडी कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष संगीता सिहं ने धरना को सम्बोधित करते हुए कहा की जब तक हम लोगो की मांगो को पूरा नही किया जायेगा, हम लोगो का धरना प्रर्दशन इसी तरह अनिश्चतकाल तक चलता रहेगा। उन्होने कहा कि 9 नवम्बर को ऐशोशिएशन की प्रदेश अध्यक्ष गीतांजली मौर्या एवं शासन के प्रतिनिधियो के मध्य वार्ता होना सुनिश्चित हुआ है, उनका कहना था की सब कूछ ठीक ठाक रहा तो उसी दिन यह तय हो जायेगा की आगंनबाडी और सहायिका के मानदेय मे सरकार कितनी वृद्धि करेगी। हम लोगो की आवाज को लाठी से नही दबाई जा सकती है हम लोग बगैर अपना हक लिए चूप नही बैठने वाली है चाहे इसके लिए हम लोगो को कूछ भी करना पडेगा। 

हम शासन प्रसाशन से लडने के लिए तैयार है। धरना के दौरान रेनू सिहं, शशिकला, ऊषा पाल, शर्मिला, मीरा, आरती, ऊषा जायसवाल, प्रतिभा,शैल कुमारी, इन्दूमती, गीता पाण्डेय, मंजू मनोज, सावित्री, गीता, आशा सिहं, सरोथ गूप्ता, निर्मला, चिन्ता व रजनी चौहान, रंजू यादव सैकडो की तादात मे आगंनबाडी कार्यकत्रिया और सहायिका मौजूद रही।

'