Today Breaking News

नंदगंज में महेंद्र नाथ पांडेय का ऐतिहासिक स्वागत कर रविंद्र श्रीवास्तव ने कराया अपनी ताकत का ऐहसास

गाजीपुर। भाजपा के युवा नेता रविंद्र श्रीवास्‍तव ने नंदगंज में प्रदेश अध्‍यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का ऐतिहासिक स्‍वागत कर अपने दबदबा का पार्टी को एहसास कराया। कार्यक्रम से करीब छह घंटे देर से नंदगंज पहुंचने पर अति‍ उत्‍साहित कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर महेंद्र नाथ पांडेय का स्‍वागत अभिनंदन किया। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि निकाय चुनाव में तीन नगरपालिका व पांच नगर पंचायतों में अपना परचम लहरायेगी भाजपा। रविंद्र श्रीवास्‍तव ने कहा कि अनुशासित और कर्मठ कार्यकर्ता ही भाजपा की पहचान है। कार्यकर्ताओं के बल पर ही निकाय चुनाव के साथ-साथ मिशन 2019 फतह करेंगे। स्‍वागत समारोह में भानुप्रताप जायसवाल, राजकिशोर जायसवाल, रामायण यादव, रामसेवक जायसवाल, संतोष जायसवाल, विनित जायसवाल, रविंद्र जायसवाल, अनिल जायसवाल आदि हजारों कार्यकर्ता मौजूद थें।

'