Today Breaking News

कायस्थ समाज की झांकी में अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल

गाजीपुर। भगवान चित्रगुप्त महाराज की जयंती पर शनिवार की सुबह अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की अगुवाई में शोभा यात्रा निकली। नगर के उर्दू बाजार स्थित महासभा के संरक्षक प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के आवास से निकली यह शोभा यात्रा नवाब साहब का फाटक, चितनाथ, टाउनहाल, बैजनाथ चौराहा, लाल दरवाजा, मिश्रबाजार, महुआबाग होते चित्रगुप्त मंदिर ददरीघाट पर पहुंच कर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में ध्वज-पताके के साथ हाथी-घोड़े भी चल रहे थे। 

साथ चल रही झांकी में भगवान चित्रगुप्त के अलावा भारत माता, स्वामी विवेकानंद, सुभाषचंद्र बोस, पूर्व राष्ट्रपति डॉ.राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री, लोकनायक जयप्रकाश, डॉ.संपूर्णानंद, वरिष्ठ पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी, उपन्यास सम्राट मुंशी प्रेमचंद, साहित्यकार महादेवी वर्मा, चित्रांश बीरबल, टोडरमल, अमर शहीद खुदीराम बोस के अलावा प्रख्यात अभिनेता अमिताभ बच्चन तथा शत्रुघ्न सिन्हा के चित्र भी लगे थे। शोभा यात्रा में आगे चल रहे कायस्थ समाज के युवक आतीशबाजी कर रहे थे। 

शोभा यात्रा में सपा विधायक डॉ.वीरेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख विजय यादव, प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी, सपा नेता राजेश कुशवाहा, रामधारी यादव आदि भी शामिल हुए। रैली में अतिथियों का स्वागत कायस्थ महासभा के अध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने किया। रैली में कायस्थ समाज के मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, मनोज, आशीष, प्रमोद कुमार, परमानंद, शैल, मोहन लाल, अजय, आनंद, संजय, सत्यप्रकाश, डॉ.सुधीर, संजीव, परशुराम लाल, वीरेश्वर सिन्हा, सुरेशचंद्र, विपिन बिहारी, विनोद, विजय, रमेश, अमरनाथ, अरुण सहाय, रवींद्र, आनंद, अश्वनी, अनूप, नवीन, नित्यानंद, राजेश, विशेश्वर, विपिन, सत्यप्रकाश, चंद्रप्रकाश, सुधीर, संजय कुमार, बब्बू श्रीवास्तव आदि प्रमुख थे। अंत में महामंत्री प्रभात कुमार ने आभार जताया।
'