Today Breaking News

गाजीपुर शहर में घंटे भर मनमानी करते रहे उपद्रवी, कई के फोड़े सिर और बाइक

गाजीपुर। मनबढ़ युवकों ने शनिवार की सुबह पूरे शहर में सनसनी फैला दी। जिला अस्पताल से लगायत  मिश्रबाजार तिराहे तक सड़क पर जो मिला उसे वह नाहक लाठी-डंडे से पीटते रहे। कई बाइक तथा टेंपो के शीशे तोड़ डाले। फुटपाथ पर लगी दुकानों के सामान भी फेंक दिए। 

यह सिलसिला करीब घंटे भर चला। उनके हमले से बचने के लिए जिसे जहां जगह मिली वहां भागा। सड़क पर यातायात रुक गया। आसपास के महुल्ले के लोग घरों में दुबक गए। उनकी दहशत से दुकानों के शटर गिर गए। उनके इस तांडव को देख नागरिक भी लाठी-डंडे लेकर घरों से निकल पड़े और उपद्रवियों को दौड़ाए। उपद्रवी बच्चा मिश्र(35) तथा एक अन्य को लाठी-डंडे से ठीक से धुनाई कर दिए। 
उसके बाद उसके अन्य साथी भाग निकले। घायल उपद्रवियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां बच्चा को वाराणसी भेज दिया गया। उपद्रव की खबर शहर के अन्य बाद में एसडीएम सदर विनय कुमार गुप्त तथा सीओ सिटी हृदयानंद सिंह अपने डंडधर जवानों संग पहुंचे। 

शहर कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वीडीयो क्लिप के जरिये उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। निश्चित रूप से उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। यह उपद्रव करंडा थाने के ब्राह्मणपुरा के रहने वाले पत्रकार राजेश मिश्र की हत्या की प्रतिक्रिया बताई जा रही है। चश्मदीदों के मुताबिक उपद्रवी जिला अस्पताल में राजेश मिश्र की मौत की पुष्टि के बाद गोलबंद होकर सड़क पर उतर आए।
'