Today Breaking News

गाजीपुर: दिव्यांग बच्चों के साथ एसपी ने मनाया दीपावली

गाजीपुर। समर्पण संस्थान के राजेश्वरी मूक-बधिर विद्यालय, शास्त्री नगर के बच्चों के लिए बुधवार का दिन खास बन गया। शाम सात बजे पुलिस कप्तान सोमेन बर्मा पहुंचे और बच्चों के साथ दीपावली की खुशियां शेयर किए। उन्हें मिठाई खिलाए। उनके संग पटाखे छोड़े। 
उपहार में पटाखे भेंट भी किए। पुलिस कप्तान के संग दीपावली के रंग में डूबे बच्चों के चेहरे चहक रहे थे। वह पुलिस कप्तान को अपनी प्रतिभा दिखाना नहीं भूले। एक ने गाना सुनाया। तो कुछ ने डांस दिखाने की कोशिश की। बच्चों ने अपने हाथ की बनीं कलाकृतियां भी उन्हें दिखाईं। 

पुलिस कप्तान उनके दीये तथा गुलदस्ते सराहे। ने संस्था की चेयरमैन सविता सिंह को आश्वस्त किया कि नगर पालिका से संस्था के नाम आवंटित भूखंड पर कब्जा दिलाने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास करेगी। उनका कहना था कि दिव्यांगजनों के हक छिनने नहीं दिया जाएगा। 

इस मौके पर पुलिस कप्तान मीडिया से भी मुखातिब हुए। बोले-हर किसी की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि असहायों, दिव्यांगजनों के बीच पहुंचे। उनके साथ पर्वों की खुशी शेयर करें। कहे कि इन बच्चों के हाथों की कलाकृतियां खरीद कर भी उन्हें स्वालंबी बनाने का काम समाज कर सकता है। कार्यक्रम में सीओ सिटी हृदयानंद सिंह, शहर कोतवाल राजीव कुमार सिंह आदि भी थे।
'