Today Breaking News

अक्टूबर 2017 : क्या लाया है यह माह आपकी राशि के लिए

अक्टूबर 2017 में कैसा रहेगा 12 राशियों का भाग्य जानिए 

मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आर्थिक उन्नति वाला रहेगा। स्वास्थ्य में  सुधार होगा। मानसिक परेशानी दूर होगी। नौकरी में उन्नति होगी। कृषि ठीक रहेगी एवं  किसी धार्मिक यात्रा का योग बनेगा।

दि. 4, 16 शुभ हैं, 11 अशुभ हैं। 
कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी। 

वृषभ : वृषभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह मध्यम फल वाला रहेगा। व्यापार  ठीक-ठीक रहेगा। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में परेशानी आएगी। पत्नी से सहयोग प्राप्त  होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। 

दि. 6, 18 शुभ हैं, 3 अशुभ हैं। 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगा। 

मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए यह माह सामाजिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा।  व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि सामान्य रहेगी। नौकरी में सहयोग प्राप्त होगा। किसी  रिश्तेदार में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी एवं लाभ  मिलेगा। 

दि. 12, 24 शुभ हैं, 19 अशुभ हैं। 
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगा। 

कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह परेशानी वाला रहेगा। व्यापार ठीक-ठीक  रहेगा। नौकरी में अंदेशा बना रहेगा। राजनीति में स्थान प्राप्त होगा। मां को शारीरिक कष्ट  रहेगा। संतान से सहयोग प्राप्त होगा।

दि. 10, 28 शुभ हैं, 7 अशुभ हैं। 
राम स्तुति लाभप्रद रहेगी। 

सिंह : सिंह राशि वाले जातकों के लिए यह माह शारीरिक सुख वाला रहेगा। नौकरी में  अधिकारी खुश रहेंगे। व्यापार में उन्नति होगी। कृषि लाभ देगी। कोर्ट-कचहरी के काम होंगे।  पत्नी को कष्ट रहेगा। किसी मित्र से सहयोग प्राप्त होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। 

दि. 9, 23 शुभ हैं, 5 अशुभ हैं। 
राधा-कृष्ण की आराधना लाभप्रद रहेगी। 

कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। कृषि लाभ  देगी। नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार मध्यम रहेगा। माता-पिता से सहयोग प्राप्त होगा।  यात्रा में परेशानी आएगी। संतान से कष्ट रहेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा  मिलेगी। 

दि. 8, 17 शुभ हैं, 14 अशुभ हैं। 
देवी आराधना लाभप्रद रहेगी। 

तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह किसी सम्मान देने वाला रहेगा। व्यापार  ठीक रहेगा। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में पदोन्नति होगी। मित्र से सहयोग प्राप्त होगा।  धैर्य से काम लें। धार्मिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सिद्धि-साधना के योग बनेंगे।

दि. 19, 23 शुभ हैं, 18 अशुभ हैं। 
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगी। 

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति में उन्नति वाला रहेगा।  व्यापार में परेशानी आएगी। कृषि हानि देगी। नौकरी ठीक-ठीक रहेगी। माता को कष्ट  रहेगा। शारीरिक सुधार होगा। किसी अनजान से परेशानी आ सकती है, सावधान रहें। समाज  में संबंध सुधरेंगे। 

दि. 5, 14 शुभ हैं, 22 अशुभ हैं।
गायत्री मंत्र लाभप्रद रहेगी।

धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह भूमि लाभ वाला रहेगा। कृषि अच्छा लाभ  देगी। व्यापार अच्छा रहेगा। नौकरी में परेशानी आएगी। संतान से सुख प्राप्त होगा।  शारीरिक कष्ट रहेगा। राजनीति में परेशानी आएगी।

दि. 7, 16 शुभ हैं, 16 अशुभ हैं। 
हनुमानजी की आराधना लाभप्रद रहेगी। 

मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह शारीरिक एवं मानसिक सुख वाला रहेगा।  व्यापार मध्यम रहेगा। नौकरी में अधिकारी से सहयोग प्राप्त होगा। कृषि लाभदायक रहेगी।  धार्मिक यात्रा के योग। परिवार में एकता बढ़ेगी। भाई को कष्ट रहेगा। 

दि. 18, 27 शुभ हैं, 13 अशुभ हैं। 
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगा। 

कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह स्थान परिवर्तन वाला रहेगा। नौकरी में  उन्नति होगी। व्यापार अच्छा रहेगा। कृषि मध्यम होगी। माता से सहयोग प्राप्त होगा।  शारीरिक कष्ट रहेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। 

दि. 11, 22 शुभ हैं, 20 अशुभ हैं। 
श्री राधा-कृष्ण आराधना लाभप्रद रहेगी।

मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह राजनीति में सम्मान वाला रहेगा। परिवार  में मनमुटाव हो सकता है। व्यापार में उन्नति होगी। कृषि मध्यम रहेगी। नौकरी में साथी से  सहयोग मिलेगा। मानसिक परेशानी रहेगी। यात्रा से लाभ मिलेगा।

दि. 17, 26 शुभ हैं, 21 अशुभ हैं।
गुरु आराधना लाभप्रद रहेगा। 

'