Today Breaking News

रंगोलीः जुपिटर अव्वल, वीनस ग्रुप को दूसरा स्थान

बाराचवर। नेशनल कान्वेंट स्कूल, महेंद में बुधवार को दीपोत्सव पर्व मना। इस मौके पर रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने अपना कला दिखाई। एक से बढ़ कर आकर्षक रंगोली बनाए। निर्णायक मंडल ने जुपिटर ग्रुप को पहला, वीनस ग्रुप दूसरा और मार्श ग्रुप को तीसरा स्थान दिया। स्कूल के चेयरपर्सन अर्शदुल्लाह खान अहिया ने छात्र-छात्राओं एवं प्रिंसिपल एसके तिवारी सहित पूरे स्टाफ की प्रशंसा करते हुए दीपावली की शुभकामनाएं दी। 

प्रिंसिपल ने कहा की सभी गुरूजन छात्र रूपी दीपक को ज्ञान रूपी बाती से सुसज्जित कर उनके भविष्य को प्रकाशित करने का कार्य करते हैं। मनुष्य भी एक दीपक है। अगर उसमें ज्ञान रूपी बाती प्रज्ज्वलित नहीं होगी तो वह अंधकार में खो जाएगा। कार्यक्रम में लोक नाथ ठाकुर, हामिद मासूम, आदर्श राय, अमित त्रिपाठी, शौकीन भारद्वाज, मनोज पांडेय, मसूद आलम, पंकज श्रीवास्तव, शारिक अली, तवरेज, युसूफ खान, शगुफ्ता, कनक, नुजहत, तवस्सुम, रजनी, नाजिया, शादाफ समेत स्कूल परिवार मौजूद था।
'