गाजीपुर - भाजपा नेता राजेश मिश्रा के हत्यारे शीघ्र होंगे गिरफ्तार- एसपी
गाजीपुर। भाजपा नेता व पत्रकार राजेश मिश्रा के हत्या के 24 घंटे बाद पुलिस निर्णायक बिंदू पर पहुंच गयी है। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने ग़ाज़ीपुर न्यूज़ को बताया कि हम हत्यारों के करीब पहुंच गये हैं शीघ्र ही उनकी गिरफ्तारी हो जायेगी। एसपी ने बताया कि पुलिस ने दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस कई बिंदुओं पर काम कर रही है।
जिसके अच्छे परिणाम आये हैं। इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश का भी मामला प्रकाश में आ रहा है। शीघ्र ही पूरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया जायेगा। भाजपा नेता व पत्रकार राजेश मिश्रा की हत्या करंडा थाना क्षेत्र के ब्राह्मणपुरा चट्टी पर उन्ही के दुकान पर हत्यारों ने गोली मारकर कर दी थी। इस गोली कांड में उनके छोटे भाई अमितेश मिश्रा गंभीर रुप से घायल हो गये थें। जिनका इलाज वाराणसी के निजी अस्पताल में चल रहा है। राजेश मिश्रा के हत्या की खबर पूरे प्रदेश में आग की तरह फैल गयी।
जिले के नेता से लेकर प्रदेश स्तर के नेता इस हत्यकांड से मर्माहत थें। उनके अंतिम संस्कार में जिले के भाजपा नेता सहित अन्य राजनीतिक दलों के लोग भी शामिल थें। रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय ने स्व. राजेश मिश्रा के घर जाकर उनके परिजनों को ढाढस बंधाया।