Today Breaking News

युवा नेता विपिन सिंह के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। भाजपा के युवा नेता विपिन सिंह के नेतृत्‍व में प्रदेश अध्‍यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय का शुक्रवार को भव्‍य स्‍वागत एवं अभिनंदन किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के जनपद की सीमा पर सिधौना पहुंचते ही युवा नेता विपिन सिंह ने अपने समर्थकों के साथ माल्‍यार्पण कर स्‍वागत अभिनंदन किया। 

विपिन सिंह ने बताया कि महेंद्र नाथ पांडेय की अगुवाई में मिशन 2019 का रिजल्‍ट शत-प्रतिशत 80 में 80 सीट जीतकर फतेह करेगी भाजपा। उन्‍होने कहा कि गाजीपुर जनपद से मनोज सिन्‍हा को एक बार फिर संसद में भेजन के लिए हम युवा नेता एड़ी से चोटी तक का जोर लगा देंगे। रेल राज्‍य मंत्री मनोज सिन्‍हा ने ऐतिहासिक विकास कार्य जनपद में किया है। आजादी के बाद किसी सांसद ने इतना विकास कार्य नही किया है। 

गंगा नदी पर रेलवे ब्रिज, गाजीपुर सिटी से दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता व वैष्‍णो देवी के लिए ट्रेन की सुविधा देकर जनपदवासियों को काफी राहत दी। इसके अलावा जनपद के सभी रेलवे स्‍टेशनों का सुंदरीकरण कर ऐतिहासिक कार्य किया है।

'