Today Breaking News

जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र अब मिलेगा आनलाइन : CM योगी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूरे प्रदेश के नगर निकायों में अब जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र आनलाइन बनवाया जाएगा। जिससे कि आम जनता को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी। नगर के लंका मैदान में आयोजित जनसभा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को यह बताने का प्रयास किया कि प्रदेश में अब इस समय पूरी तरह से पारदर्शी ही नहीं आम जनता के हित वाली सरकार काम कर रही है।

सीएम ने मंच से कहा कि अभी तक निकायों से जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में लोगों का धन दोहन के साथ साथ लोगों को लंबे समय तक दौड़ना पड़ता था। अब आनलाइन प्रक्रिया में यदि निर्धारित समय सीमा के अंदर जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र जारी नहीं किया गया तो संबंधित कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व की सरकारों में बढ़ते अपराधों के कारण जहां प्रदेश से व्यापारी पलायन कर रहे थे।

अब भाजपा की प्रदेश में अपराधमुक्त सरकार बनने के बाद व्यपारियों व उद्योगपतियों का विश्वास फिर से लौटने लगा है। उत्तर प्रदेश के ही नहीं बल्कि दूसरे प्रदेशों के व्यापारी और उद्योगपति यहां उद्योग और व्यापार करने के लिए आगे आ रहे हैं। यही नहीं विदेशों से भी बड़े बड़े उद्योगपति उत्तर प्रदेश में अपना उद्योग लगाने के लिए प्रदेश सरकार के बराबर संपर्क में हैं। कई विदेशी कंपनियां भी यहां उत्तर प्रदेश में आ रही है। पूर्व की सरकारों में अपराधयुक्त वातावरण होने के कारण व्यापारी व उद्योगपति यहां से छोड़कर चले गए थे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ही निकाय के माध्यम से नगरीय क्षेत्रों का विकास कर सकती है। प्रत्येक जनपद में प्रदेश सरकार नगर निकायों के माध्यम से ही विकास करेगी। इसलिए जिले की जनता को सभी आठों नगर निकायों में भाजपा के चेयरमैन बनाने हैं। इसके साथ ही पार्षदों व सभासद भी भाजपा के बनाने हैं। यदि चेयरमैन भाजपा का हो और सभासद दूसरी पार्टी के होंगे, तो वह कैसे विकास कर पाएगा।

इसलिए चेयरमैन के साथ भाजपा का ही सभासद भी चुने। जिससे कि पूरा बोर्ड भाजपा का हो और पूरा बोर्ड जब एकमत होकर कोई प्रस्ताव भेजेगा तो प्रदेश सरकार उस पर धनराशि जारी करेगी और उस नगर निकाय के क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी। क्योंकि नगरीय क्षेत्रों में नाली, नाला निर्माण, सीवर लाइन, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, खड़ंजे, सीसी रोड समेत अन्य विकास कार्य नगर निकाय के माध्यम से ही होते हैं। 

सीएम ने जनता से आह्वान किया कि चेयरमैन के साथ साथ सभासद भी भाजपा का चुने। कार्यक्रम में कृष्ण बिहारी राय, बाबू लाल बलवंत, अनिल पांडेय, अखिलेश सिंह, ओमप्रकाश राय, निर्वतमान चेयरमैन विनोद अग्रवाल, बाबूलाल बलवंत, मीडिया प्रभारी, प्रभूनाथ चौहान, ब्रजेन्द्र राय समेत अन्य भाजपाई मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन श्यामराज तिवारी ने किया।
'