Today Breaking News

हर मोर्चो पर फेल है भाजपा सरकार- पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह

सादात। सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे ओमप्रकाश सिंह ने शुक्रवार को नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रही सपा प्रत्याशी सुमन यादव को विजयी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से एकजुट होने की अपील की। कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार के शासन में विकास का कोई काम नहीं हो रहा है। सिर्फ बैठकें और ई टेंडरिंग से प्रदेश का विकास होने वाला नहीं है। 

खुद इसी दल के जनप्रतिधि की आज ही हुई दिनदहाड़े हत्या इस बात की गवाह है कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल है। उन्होंने ऐसे कुशासन से मुक्ति पाने के लिए जनता से एकजुट होकर आगे आने का आह्वान किया। खास तौर से पार्टी कार्यकर्ताओं को पुरे लग्न और मेहनत से जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनते हुए इस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। 

उन्होंने दावा किया कि जनपद की सभी आठों सीट पर निकाय चुनाव में पार्टी का परचम लहरायेगा। जनता भाजपा सरकार से तंग आ चुकी है। जनता को भरोसा है कि सपा की ही सरकार उनके सुख-दुःख में साथ रहने वाली है। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रहे स्व. सत्येंद्र यादव रिंकू की पत्नी सुमन को विजयी बनाकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की। 

उन्होंने सर से असमय ही पिता का साया उठने का दंश झेल रहे नन्हे बालक बलवीर और राणा यादव को भी ढांढस बंधाया। इस दौरान विनय यादव पिन्टू, धर्मेन्द्र यादव सोनू, डा. विजय बहादुर यादव, विमल सोनकर, विंध्याचल यादव, संजय यादव, सचिन यादव, अंकित बरनवाल, अर्जुन राय, भोनू यादव आदि मौजूद रहे।

'