Today Breaking News

गाजीपुर: बाल दिवस खेल पखवारा: 100 मीटर रेस में अनन्या प्रथम

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में बाल दिवस खेल पखवारा (14 नवम्बर से 30 नवम्बर) के अंतर्गत खेल-प्रतियोगिता सोमवार को नगर के तुलसीपुर, छावनी लाइन स्थित संत कबीर पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। खेल-प्रतियोगिता का शुभारम्भ संस्था के अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा उनके समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

आज की प्रतियोगिता में 100मीटर रेस, 200मीटर रेस, चाकलेट रेस, कुर्सी दौड़, आटा रेस, मूंगफली दौड़, स्लो साईकिल रेस, जलेबी दौड़, मेंढक दौड़ का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओ में बच्चो ने बहुत ही उत्साह से प्रतिभाग किया। विभिन्न खेलों में बेहद कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। निर्णायक मंडल सदस्यों के अनुसार 100मीटर रेस में अनन्या कुशवाहा प्रथम, वैशाली प्रजापति द्वितीय तथा रागिनी कुमारी तीसरे स्थान पर रही। इसी प्रकार 200मीटर रेस में आरुशी मिश्रा प्रथम, सुहानी यादव द्वितीय तथा बेबी तीसरे स्थान पर रही। चाकलेट रेस में नितिन कन्नौजिया पहले, निशा कुमारी दूसरी तथा विशाल यादव को तीसरा स्थान मिला। कुर्सी दौड़ में फलक बानो पहले, ख़ुशी कुमारी दुसरे तथा पूजा कुमारी तीसरे स्थान पर रही। आटा रेस में रेशमा बानो प्रथम, दीपशिखा द्वितीय तथा संजना गुप्ता को तीसरा स्थान मिला। 

मूंगफली दौड़ में मोनिका यादव पहली, आकांक्षा पाल दूसरी तथा रागिनी यादव तीसरे स्थान पर रही। स्लो साईकिल रेस में मो. राज पहले, आकाश पाल दूसरे तथा विकास राय को तीसरा स्थान मिला। जलेबी दौड़ में लकी यादव प्रथम, रवि सिंह यादव द्वितीय तथा मोहित गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। मेंढक दौड़ में नितेश यादव पहले, रोशन गुप्ता दूसरे तथा शिवम यादव तीसरे स्थान पर रहे। 

सभी विजयी प्रतिभागियों को विद्यालय के संस्थापक काशीनाथ सिंह कुशवाहा, निदेशक पंकज सिंह कुशवाहा तथा क्लब अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से शील्ड व मेडल देकर पुरस्कृत किया।  इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष धीरेन्द्र त्रिपाठी, सचिव सिद्धार्थ मालवीय, राजकिरण, मंजीत, रामप्रवेश, मुकेश, आशा, किरण, कंचन, सपना, अखिलेश्वर, स्नेहा, सुमिता, चन्द्रिका प्रसाद, पवन कुमार पाण्डेय, मनोज दूबे, आशुतोष सिंह, राहुल मिश्रा, अजय यादव, रामकुमार विश्वकर्मा, नौशाद अहमद, वरुण यादव, तथा रामनाथ कुशवाहा  उपस्थित रहे।  अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य आदित्य सिंह कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
'