गाजीपुर: मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी जोरो पर, अधिकारी हुए एलर्ट
गाजीपुर। निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार की दोपहर दो बजे लंका मैदान मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी का आगमन होने जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री इस सभा को पूरे एक घंटे तक संबोधित करेंगे। वही मुख्यमंत्री के सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से चाक-चौबंध हो गयी है।
सुरक्षा व्यवस्था में पांच एडिशनल एसपी, 12 क्षेत्राधिकारी, 110 थानाध्यक्ष, 530 सिपाही, दो कम्पनी पीएसी बल तथा अन्य सिविल ड्रेस में भी पुलिस तैनात रहेंगी। लंका मैदान में हैलीपैड व मंच का तैयारी जोरो पर चल रही है।
गुरूवार की दोपहर दो बजे जिलाधिकारी के. बाला जी, एसपी सोमेन वर्मा ने संयुक्त रूप से लंका मैदान का निरीक्षण कर महकमों के साथ बैठक किया। वहीं भाजपा एमएलसी विशाल सिंह चंचल, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह व नेता गण लंका मैदान का जायजा किया।