Today Breaking News

तमंचे से आतंकित कर फौजी की लूटे बाइक

शादियाबाद। चौकड़ी पुलिया के पास हथियारबंद बदमाशों ने फौजी महेंद्र यादव की बाइक लूट ली। यह दुस्साहसिक वारदात रविवार की शाम करीब ढाई बजे हुई। एसओ शादियाबाद यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। 

फौजी महेंद्र बाइक से हंसराजपुर बाजार में खरीददारी कर घर लौट रहे थे। उसी बीच वह चौकड़ी पुलिया के पास लघुशंका करने के लिए बाइक रोके। उसी बीच वहां पहले से मौजूद तीन बदमाशों ने उन पर तमंचा सटा दिया। उसके बाद उनकी बाइक लेकर वह हंसराजपुर की ओर निकल गए। 

अपने साथ अचानक हुई इस वारदात से महेंद्र स्तब्ध रह गए। फिर वह शादियाबाद थाने पहुंचे और उन्होंने तहरीर दी। इस घटना से इलाके में दहशत है। महेंद्र अपनी ड्यूटी से करीब दस दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए हैं।
'