Today Breaking News

गाजीपुर: चौकी इंचार्ज ने प्रेमी युगल की कराई शादी

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर गहमर थाना क्षेत्र के सेवराई चौकी इन्चार्ज सेवराई ने शनिवार को एक प्रेमी जोड़े की शादी कराकर क्षेत्र में एक मिसाल कायम की है। प्रेमी जोड़े को चौकी इंचार्ज रामविराज सिंह के मध्यस्थता के बाद परिजनों के राजी खुशी होने के बाद काफी लोगो की उपस्थिति में काली मां के मंदिर में विवाह संपन्न कराया गया।

बिहार प्रान्त के जिा कैमूर के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती गहमर थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने फूफा यहा कई महीनों से रहती थी। इस दौरान युवती की उसी घर में एक युवक के साथ आंख लड़ गयी। दोनों चोरी चुपके मिलते थे। धीरे धीरे प्यार परवान चढ़ता गया और दोनों एक दूसरे के करीब आते गए। दोनों को शुक्रवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फूफा ने पकड़ लिया। 

फूफा ने पुलिस चौकी सेवराई पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। चौकी इंचार्ज रामविराज सिंह ने मामले को गम्भीरता से लेते हुये दोनों पक्षो के परिजनों को बुलाकर के सुलह समझौता के साथ शादी के लिए प्रेरित किया। प्रेमी जोड़े के साथ ही परिजनों की रजामंदी से सेवराई चौकी के बगल में स्थित काली मंदिर परिसर में काफी लोगो के बीच शनिवार को हिन्दू रीति रिवाज से वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ दोनों प्रेमी जोड़े का विवाह संपन्न कराया गया। इस मौके पर पुलिस कर्मियों के साथ साथ काफी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।
'