Today Breaking News

अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी विकाश यादव को पूर्व एमएलसी ने किया सम्मानित

बाराचवर। सपा के पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव का कहना है कि खेल में जाति, मजहब के लिए कोई जगह नहीं है। दूसरे देश में जाकर खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व करता है। वह देश का नाम रोशन करने के जज्बे के साथ अपने खेल में पूरी ताकत लगाता है। 

काशीनाथ ग्रुप ऑफ टेक्नालॉजी, बाकी खूर्द में सोमवार को आयोजित समारोह में हैंडबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विकाश यादव को संस्था के चेयरमैन की हैसियत से काशीनाथ यादव ने एक लाख का चेक, प्रशस्ति पत्र, मेडल तथा अंग वस्त्रम् देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों, पहलवानों को भी साल भेंट कर सम्मानित किया। 

उन्होंने कहा कि प्रतिभा किसी चीज की मोहताज नहीं होती। बस उसे उचित अवसर की जरूरत पड़ती है। मुहम्दपुर के रहने वाले प्रख्यात बिरहा गायक पारस नाथ यादव के बेटे विकाश यादव ने हैंडबॉल में भारत को स्वर्ण पदक दिलाकर न सिर्फ देश का बल्कि इस क्षेत्र का मान बढ़ाया। श्री यादव ने कहा कि भारत में जो भी प्रतिभाएं निकली हैं। वह गरीब परिवार से जुड़ी रही हैं। 

समारोह में पूर्व प्राचार्य डॉ. लालजी यादव, रामध्यान यादव, स्वामीनाथ सिंह, सत्यनारायण तिवारी, सुबचन यादव, अजमुल्ला, विजय यादव, वेद यादव, फेंकू यादव, राधेश्याम यादव, जयहिंद यादव, फूलबदन यादव, हरेंद्र यादव, नरेंद्र यादव, विवेक सौरभ, रामनवमी राजभर, मुरलीधर सिंह, अनिल यादव, जितेंद्र यादव, सुभाष सिंह, कमलेश यादव, अमित सिंह आदि मौजूद थे। अध्यक्षता प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष लालजी यादव व संचालन पूर्व जिला पचांयत सदस्य बब्बन यादव ने किया। अंत में संस्था के प्रबंधक संजय यादव ने आभार प्रकट किया।
'