Today Breaking News

गाजीपुर: बसपा आगे, भाजपा पीछे

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर नगर निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती का काम शुक्रवार को निर्धारित वक्त सुबह आठ बजे शुरु हो गया। गाजीपुर नगर पालिका के वोटों की गिनती में जो अधिकृत रूप से पहला रुझान मिला है। उसमें चेयरमैन पद पर बसपा आगे चल रही है। 

कुल नौ हजार 183 वोटों की गिनती में उसे तीन बसपा उम्मीदवार सफरुन निशा को तीन हजार 293 वोट मिले हैं जबकि दूसरे नंबर पर भाजपा की सरिता अग्रवाल हैं। उनके खाते में दो हजार 924 वोट गिने गए हैं। सपा की प्रेमा सिंह दो हजार 768 वोट लेकर तीसरे नंबर पर हैं। उनके अलावा कांग्रेस की चंद्रकला 84 वोट हासिल की हैं। नोटा 16 है। अवैध 355 करार दिए गए हैं।
'