Today Breaking News

गाजीपुर: मौसम की संभावित गड़बड़ी के कारण कई ट्रेनें निरस्त

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर घने कोहरे एवं खराब मौसम से उत्पन्न परिचालनिक कठिनाइयों के कारण रेल प्रशासन ने कुछ सवारी गाड़ियों के निरस्तीकरण तथा आंशिक निरस्तीकरण का निर्णय किया है। इस आशय का आदेश पहली दिसंबर 13 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। 

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने यह जानकारी दी। बताए कि पूर्ण निरस्तीकरण में 55079 बेतिया-गोरखपुर सवारी गाड़ी, 55082/55081 गोरखपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी, 55071/55074 गोरखपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी, 55029 नरकटियागंज-गोरखपुर सवारी गाड़ी, 55042 गोरखपुर-बेतिया सवारी गाड़ी, 55075/55076 सीवान-गोरखपुर सवारी गाड़ी, 55077/55078 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी, 55043/55044 गोरखपुर-नौतनवा सवारी गाड़ी, 55051/55052 गोरखपुर-नौतनवा सवारी गाड़ी, 55056/55055 गोरखपुर-कप्तानगंज सवारी गाड़ी, 55038 सीतापुर कैंट-बुढ़वल सवारी गाड़ी,  5126/55129 मंडुवाडीह-इलाहाबाद सिटी सवारी गाड़ी, 55159/55144 औंड़िहार-जौनपुर सवारी गाड़ी, 55169/55170 दुरौंधा-सीवान सवारी गाड़ी, 55109/55110 सीवान-थावे सवारी गाड़ी, 55163/55164 औंड़िहार-शाहगंज सवारी गाड़ी, 75101/75102 बलिया-वाराणसी सिटी डेमू गाड़ी, 75103/75104 वाराणसी-फेफना डेमू गाड़ी, 55017/55018 छपरा-मऊ सवारी गाड़ी, 55323/55324 रामपुर-मुरादाबाद सवारी गाड़ी शामिल है। इसी तरह आंशिक निरस्तीकरण में  55131/55132 छपरा-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी, 55133 बलिया-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी, 55149 गोरखपुर-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी का संचालन पहली दिसंबर से 13 फरवरी तक औंड़िहार से वाराणसी सिटी स्टेशन के मध्य निरस्त रहेंगी। 

55120वाराणसी सिटी-गोरखपुर सवारी गाड़ी का संचालन पहली दिसंबर से 13 फरवरी तक वाराणसी सिटी से औंड़िहार स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी। 75115/75116 गाजीपुर सिटी-प्रयाग डेमू गाड़ी का संचालन पहली दिसंबर 13 फरवरी, 2018 तक गाजीपुर सिटी से वाराणसी जं. स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी। 55033 गोंडा-सीतापुर कैंट सवारी गाड़ी का संचालन पहली से 13 फरवरी तक बुढ़वल से सीतापुर कैंट स्टेशन के मध्य निरस्त रहेगी।  
'