Today Breaking News

गाजीपुर : रेप का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर/नंदगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के  दो अलग-अलग  गांवो में बुधवार की  रात छेड़खानी की घटना हुई। जिसमें लड़की का कपड़ा भी फाड़ दिया गया था।   दोनों घटनाओं में पीड़िता के भाई ने बहन के साथ छेड़खानी तथा परिवार को मारने-पीटने की घटना का तहरीर दिया हैं। एक गांव की घटना में पीड़िता परिवार के चार लोग घायल हो गये। 

एक गांव की घटना में पुलिस दो लोगों को गिरफ्तार करके गुरुवार को जेल भेज दिया। पहली घटना में  सोनौली गांव में एक लड़की शौच के लिए खेत मे गयी थी जिसे गांव का ही राहुल पासी नामक युवक उसका मुंह दबा कर दुर्व्यवहार  करना चाहा। लड़की के शोर मचाने पर उसके घर वाले पहुँचे तब तक राहुल भाग गया। कुछ देर बाद अपने साथियों के साथ लेकर लड़की के घर जाकर घरवालों को मार पीट दिया। 

जिसमें पीड़िता भाई अतहर को चोटें आयी है ।लड़की के भाई अतहर ने गांव के  पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। इनमें से दो लोग मुन्ना पासी व विनोद पासी को गुरुवार को  पुलिस ने जेल भेज दिया। दूसरी घटना ढ़ेलवा गांव में एक दलित लड़की आठ बजे शाम को अपनी माँ के साथ शौच के लिये सिवान में जा  रही थी कि गांव का ही  सत्येन्द्र बिंद नामक युवक ने  लड़की का हाथ पकड़ लिया ।

शोर मचाने पर बृजेश मौके पर पहुँचा तो  सतेंद्र से  मार पीट हो गयी। बाद में  सतेंद्र अपने साथियों के साथ मिलकर बृजेश के घर पहुँच कर परिवार वालों को बुरी तरह मार पीट दिया। जिसमें अखिलेश, मिथिलेश मंजेश तथा कौशल घायल हो गए। जिसका उपचार नंदगंज अस्पताल में किया गया हैं।  बृजेश ने में गांव के ही सात लोगों के खिलाफ थाना में  नामजद तहरीर दिया हैं। क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा आलोक प्रसाद ने बताया कि  दोनों मामला संज्ञान में है । पीड़िता लड़कियों से मैं स्वयं  बयान लिया हूँ। दोनों  लड़कियों को मेडिकल जाँच के बाद मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज किया जायेगा। दोषियों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही हैं।

'