Today Breaking News

गाजीपुर नगर पालिका के लोकमान्य तिलक वार्ड में सर्वाधिक वोटर

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद गाजीपुर के सभी 25 वार्ड में कुल 88 हजार 725 वोटर हैं। इनमें सर्वाधिक पांच हजार 489 वोटर वार्ड 17(लोकमान्य तिलक) में हैं जबकि सबसे कम एक हजार 939 वोटर वार्ड एक(पवहारी बाबा) में हैं। इनके अलावा वार्ड दो(मोहनपुरवा) में तीन हजार 652 वोटर हैं। वार्ड तीन(स्वामी विवेकानंद) तीन हजार 951, वार्ड चार(काजीटोला) दो हजार 477, वार्ड पांच(सुभाष नगर) चार हजार तीन, वार्ड छह(लालबहादुर शास्त्री) तीन हजार 704, वार्ड सात(डॉ.विवेकी राय) तीन हजार 880, वार्ड आठ(जयप्रकाश नारायण) चार हजार 309, वार्ड नौ(रवींद्रनाथ टैगोर) तीन हजार 791, वार्ड दस(अंबेडकर नगर) चार हजार 164, वार्ड 11(रायगंज) दो हजार 980, वार्ड 12(भगत सिंह) तीन हजार 396, वार्ड 13(महाजन टोली) चार हजार 515, वार्ड 14(डॉ.अब्दुल कलाम) चार हजार 87, वार्ड 15(वीर अब्दुल हमीद) दो हजार 635, वार्ड 16(कपूरपुर) चार हजार 322, वार्ड 18(उर्दू बाजार) दो हजार 330, वार्ड 19(डॉ.राही मासूम रजा) तीन हजार 588, वार्ड 20(मार्किनगंज) दो हजार 358, वार्ड 21(महात्मा गांधी नगर) दो हजार 745, वार्ड 22(नुरुद्दीनपुरा) तीन हजार 670, वार्ड 23(नवाबगंज) तीन हजार 958, वार्ड 24(पं.दीनदयाल नगर) तीन हजार 867 तथा वार्ड 25(कांशीराम नगर) में दो हजार 915 वोटर हैं।

'