Today Breaking News

गाज़ीपुर - सच्चा मुसलमान वह है जो भारत माता की जय बोले- इंद्रेश

गाज़ीपुर। फुल्लनपुर स्थित बिंदु होटल में हिन्द बलोच फोरम के तत्वाधान में पाकिस्तान पोषित आतंकवाद, बलूचिस्तान में अत्याचार, कश्मीर सुरक्षा के विषय पर गोष्टी हुई। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ इंद्रेष जी, स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती, आध्यात्मिक गुरु पवन सिन्हा जी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य वक्ता इंद्रेश जी ने कहा कि हम आज़ादी चाहते थे लेकिन हमें विभाजन मिल गया। 

बापू आज़ादी के जश्न के 6 महीने के कार्यक्रम में गये ही नही। बापू ने आज़ादी पर कोई वक्तव्य भी नही दिया। उन्होंने आगे कहा कि बापू ने कहा था कि मैं तो विभाजन चाहता ही नही था। भगत, चंद्रशेखर, जैसे वीरों ने आज़ादी के लिए अपनी जान न्योछावर किया था न की विभाजन के लिए। इंद्रेश जी ने आगे कहा कि जब आप गिरजाघर में जाएंगे तो हिंदुस्तानी फोटो नही मिलेगा। उन्होंने आगे अम्बेडकर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कभी भी इस्लाम और ईसाई धर्म से न जुड़ने का संकल्प लिया था। 

इंद्रेश जी ने आगे कहा कि भारत में लोग राष्ट्रगान और भारत माता की जय बोलने पर भी उलझे हुए है लेकिन विश्व के अन्य देश के लोग अपने अपने देश की जय जयकार करते है। इंद्रेश जी ने आगे कहा कि सच्चा मुसलमान वो है जो भारत माता की जय बोले, वंदेमातरम गाये, और इस देश को अपना देश माने और अपने देश की परंपराओं को माने। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान ने जब जन्म लिया तब कहा कि हस के लिया पाकिस्तान, लड़ के लेंगे हिंदुस्तान। और इसके लोए वो चार युद्ध लड़के मुह की खा चुका है। 

उन्होंने आगे कहा कि जवाहर लाल नेहरू जी तोड़ने वाले नेता थे और पटेल जी देश जोड़ने वाले नेता थे। हम सभी को प्रभु का धन्यवाद करना चाहिए की उसने हमें पटेल जैसा नेता दिया। उन्होंने आगे गुरु गोलवलकर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कहा था कि आने वाले समय में हम पाकिस्तान को नक्शे से हटा देंगे और मोदी सरकार उसपर काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि जागरूकता का बड़ा महत्व होता है। इंसान चलता है देखता है सब कुछ फिर भी सोया रहता है। हमारी एक गलती के कारण हमारे कश्मीर के 45 प्रतिशत हिस्सा पाकिस्तान ने हड़प लिया। आगे इंद्रेश जी ने कहा पाकिस्तान एक एंटी मुस्लिम देश है। 

आतंकवादी द्वारा की जाने वाली हत्याएं शैतानो को भी हिला देंगी। आतंकवादी लोगो को कश्मीर में तड़पा तड़पा के मारते है। ऐसी मौत शैतान भी 100 बार सोचता है। उन्होंने आगे कहा जो लोग भारत छोड़ के 1947 में पाकिस्तान में गये वो वहां शरणार्थी बनके बैठे है। वो लोग भारत के प्रधानमंत्री जी से भारत की नागरिकता देने की अपील कर रहे है। उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान में महिला को महिला नही माना जाता है। इंद्रेश जी ने आगे कहा कि चीन का डोक्लाम पर पीछे हटना एक अद्वितीय घटना थी। 2017 में भारत और तेज़ी से आगे बढ़ा है। भारत वो नही जो चीन, रूस , अमेरिका के साथ जुड़े बल्कि पूरे विश्व भारत से जुड़ने को लालायित है। पूरे विश्व में कोई ऐसा प्रधानमंत्री  नही जिसका जय जयकार पूरा विश्व बोलता है परंतु भारत एक ऐसा देश है जिसके प्रधानमंत्री का जयघोष पूरा विश्व करता है। 

इंद्रेश जी ने आगे कहा कि पाकिस्तान लगातार कश्मीर कश्मीर करता था लेकिन एक बार मोदी जी बलोचिस्तान कहा तो वहां के लोग खिल उठे है कि उन्हें आज़ादी मिलने वाली है। हिन्द बलोच फोरम के संरक्षक स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती ने कहा कि गाज़ीपुर विश्वामित्र की धरती है। इस धरती पर आना हमारा सौभाग्य है। आज हम चिंतन गंगा के तट पर कर रहै हैं। राष्ट्र की सीमा माँ के आंचल की तरह होता है और अपने माँ के आंचल की सुरक्षा करना उस माँ के हर बेटे की जिम्मेदारी है। 

उन्होंने आगे कहा कि देश में ट्रेनों का पटरी से उतरना मात्र एक संयोग नही था। गाज़ियाबाद में हिंडन के किनारे हज हाउस बनाना गैर संवैधानिक। उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रगान पर चल रही बहस बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण। जो लोग देश के राष्ट्रगान पर 52 सेकंड नही खड़े हो सकते वो भारत के लिए क्या खड़े होंगे। पवन सिन्हा ने कहा कि गौसेवा पर फैज़ खान का काम भारत वर्ष सदैव याद रखेगा। ये समय सनातनियों को सिर्फ बोलने का नही है, कुछ करके दिखाना है शालीनता के साथ। 

आगे उन्होंने कहा कि प्रफनमंत्री जी साधारण व्यक्तित्व नही। उन्होंने जो बलोचिस्तान पर अपना भाषण लाल किले से दिया वो एक अहम पहल था। पवन सिन्हा ने आगे कहा कि पाकिस्तान को कश्मीर सिर्फ इसलिए चाहिए क्यू की वो विश्व में अपना स्थान बनाना चाहता है। पाकिस्तान कश्मीर के रास्ते अपना ड्रग का धंधा चमकाना चाहता है। अंतर्राष्ट्रीय संयोजक गोविन्द शर्मा ने कहा कि बहुत जल्द वो दिन नजदीक है जब पाकिस्तान 4 हिस्सो में बात जाएगा। और उसको बटने से कोई भी देश नही रोक सकता। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिदानंद राय चाचा, सचिदानंद सिंह, व्यासमुनि राय, रमाशंकर राय, पारस नाथ राय, जिला प्रचारक द्वय अलोक जी , दीनानाथ जी, विनीत कुमार शर्मा, मयंक जायसवाल, अंकित जायसवाल, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. कुलदीप पांडेय एवं संचालन राष्ट्रिय संयोजक विनय तिवारी ने किया।
'