Today Breaking News

नगर पंचायत सैदपुर: सपा की प्रत्याशी होंगी सुषमा सोनकर, विधायक सुभाष पासी ने युवा शक्ति पर जताया भरोसा

गाजीपुर। नगर पंचायत सादात अध्‍यक्ष पद के लिए समाजवादी पार्टी ने युवा महिला शक्ति सुषमा सोनकर पत्‍नी शिशिर सोनकर को प्रत्‍याशी बनाया है। यह जानकारी महामंत्री सदानंद यादव ने दी है| विधायक सुभाष पासी ने सुषमा सोनकर पर दांव लगाकर एक तीर से दो निशाना साधा है। 

एक तरफ युवाओं को पार्टी के लिए आकर्षित किया है दूसरी तरफ खटिक समाज में टिकट देकर भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगायी है। हमेशा कुछ नया करने और राजनीति में तरह-तरह के प्रयोग करने के लिए प्रसिद्ध विधायक सुभाष पासी सपा सुप्रीमो के सबसे खासमखास हैं। 

समाजवादी दंगल में तन-मन-धन से सुभाष पासी ने अखिलेश यादव का साथ दिया था। इसलिए सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव कोई भी बड़ा कार्यक्रम करने में सुभाष पासी को महत्‍वपूर्ण कार्य सौंपते हैं। विभिन्‍न मुद्दों पर सुभाष पासी सपा सुप्रीमो को अपना सुझाव देते रहते हैं। 

सैदपुर नगर पंचायत के लिए करीब आधा दर्जन दावेदार थें। लेकिन सुभाष पासी ने सुषमा सोनकर पर दांव लगाकर पार्टी के कार्यकर्ता को महत्‍व दिया है। विधायक सुभाष पासी ने गाजीपुर न्‍यूज को बताया कि शिशिर सोनकर समाजवादी पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं। वह नगर पंचायत के दो बार सभासद रह चुके हैं। विधानसभा चुनाव में उन्‍होने सपा के लिए नगर में बड़ी मेहनत किया था। इसलिए उनका सम्‍मान होना जरुरी है।

'