Today Breaking News

मुख्यमंत्री का गाजीपुर में रहेगा एक घंटे का कार्यक्रम

गाजीपुर। नगर निकाय चुनाव अभियान के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 17 नवंबर का कार्यक्रम प्रशासन को मिल चुका है। वह लखनऊ से हेलीक़ॉप्टर से शाम दो बजे लंका मैदान में उतरेंगे। उसके बाद वहां आयोजित चुनाव सभा को संबोधित करने के बाद शाम तीन बजे हेलीकॉप्टर से लखनऊ के लिए उड़ जाएंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन सुरक्षा के इंतजाम में जुट गया है। 

भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने बताया कि संचार एवं रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा भी मुख्यमंत्री के साथ मंच साझा करेंगे। मुख्यमंत्री संग भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ.महेंद्र नाथ पांडेय भी आएंगे। इस सवाल पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि फिलहाल संगठन को इसकी अधिकृत जानकारी नहीं मिली है। 

मालूम हो कि मुख्यमंत्री के रूप में योगी आदित्यनाथ का गाजीपुर का यह पहला दौरा है। इसको लेकर भाजपा के लोग काफी उत्साहित हैं। खासकर नगर निकाय चुनाव के उम्मीदवार तो मान रहे हैं कि मुख्यमंत्री के आने के बाद उनकी हवा और टाइट हो जाएगी।
'