Today Breaking News

गाजीपुर: स्व. परमानंद पांडे की स्मृति में 200 गरीबों को मिला कम्बल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर ठंड में  ठिठुरते लोगों को राहत पहुंचाने के लिए लोगों को आगे आने की जरूरत है। परोपकार से बड़ा दुनिया में कोई भी  पुण्य कार्य नहीं है। यह बातें भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामतेज पांडे ने जंगीपुर थाना क्षेत्र के बभनौली ग्राम में असहाय लोगों को कंबल वितरण करते हुए कहा। 

स्वर्गीय छतरु पांडे व स्व. परमानंद पांडे की स्मृति में उनके पौत्र पूर्व छात्र नेता व समाज सेवी विवेकानंद पांडे व उनके सहयोगियों के द्वारा 200 असहाय लोगों को कंबल वितरण का कार्यक्रम रविवार को परमानंद आदर्श बालिका विद्यालय बभनौली के परिसर में आयोजित किया था। मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित भाजपा नेता रामतेज पांडे ने जोर देकर कहा कि  ठंड व भूख से यदि कोई मरता है तो यह सरकार के साथ साथ मानवता के लिए भी कलंक के समान है। 

विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित समग्र विकास इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण दूबे ने कंबल वितरण को मानवता पोषित पक्ष का प्रस्तुतीकरण बताते हुए विवेकानंद पांडे व उनके सहयोगियों को सामाजिक कार्य वह आम जनता की आवाज को ऊपर तक पहुंचाने के लिए हर स्तर से प्रयास किए जाने का सराहना किये। सभी का आभार जताते हुए छात्र नेता व समाजसेवी विवेकानंद पांडे ने बताया कि उनकी टीम ने गांव गांव में ऐसे पात्र लोगों को चिन्हित कर उनके घरों तक  कंबल, गर्म कपड़े व अन्य प्रकार के वस्तु पहुंचाने की संकल्प  बद्धता दोहराया उन्होंने लोगों से आवाहन किया कि वे अपने घरों   के निष्प्रयोज्य कपड़े अभाव ग्रस्त लोगों तक पहुंचाएं हमारी टीम से जितना हो सकेगा  असहाय लोगों का चढ़ पढ़ कर   मदद करते रहेंगे उक्त अवसर पर अमित अग्रहरी, बबलू कुशवाहा, गुप्तेश्वर तिवारी, मंटू मिश्रा, सुनील मिश्रा विनोद दुबे, रजनी कांत तिवारी सुरेंद्र राम( पूर्व प्रधान) जेपी पांडे अशोक राम, राजेश पांडे ,दीपक, पांडे, उदय पांडे ,राजकुमार कश्यप, सतीश विश्वकर्मा, पंकज कुशवाहा ,केसरी मिश्रा, अरविंद गुप्ता  आदि मौजूद थें। कार्यक्रम का संचालन छोटेलाल यादव एवं अध्यक्षता रमेश मिश्रा (ग्राम प्रधान) ने किया।

'