Today Breaking News

गाजीपुर: घर से भागी किशोरी के पीछे पड़ गए मनचले

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर सैदपुर मां-पिता की डांट से क्षुब्ध होकर भागी किशोरी के पीछे मनचले पड़ गए। गनीमत रही कि मनचलों की हरकत देख एक अन्य युवक ने इसकी सूचना यूपी-100 को दी। पुलिस को देख मनचले भाग गए। वाकया शनिवार की सुबह सैदपुर भितरी रेलवे स्टेशन का है। 

किशोरी बलिया की ओर से आई पैसेंजर ट्रेन से स्टेशन पर उतरी। एक ओर जाकर बैठ गई। उसी बीच उस पर मनचलों की नजर पड़ी। वह उसके आसपास मंडराने लगे। साथ ही फब्तियां कसने लगे। तभी एक युवक मनचलों की नीयत भांप गया। पूछताछ में किशोरी अपना परिचय पूजा पुत्री राजेंद्र प्रसाद छपरा जिला बलिया बताई। यह भी बताई कि मां-पिता ने उसे डांट लगाई थी। 

उसके बाद वह घर से निकली और ट्रेन पर बैठ गई थी। महिला पुलिस स्टेशन पर पहुंची और किशोरी को अपने साथ कोतवाली ले गईं। साथ ही किशोरी के पिता को भी फोन से सूचना दी गई। पिता मजदूरी करता है। लोगों का कहना था कि सौभाग्य रहा कि स्टेशन पर मनचलों की हरकत युवक ने देख ली। वरना किशोरी के साथ कुछ भी हो सकता था।
'