Today Breaking News

गाजीपुर: पीजी कालेज में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर नेहरु  युवा केन्द्र द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ मंगलवार को स्थानीय पीजी कालेज के मैदान में  बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष आशा यादव ने किया। उन्होंनें खिलाड़ियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। खेल से न सिर्फ शारीरिक बल्कि मानसिक शक्ति भी मिलती है। 

खेल टीम भावना एंव राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने में सबसे अधिक कारगर हैं। यहॅा के खिलाड़ी देश विदेश में गाजीपुर का नाम रोशन करे। उन्होनें कबड्डी के खिलाड़ियो से परिचय प्राप्त करते हुए प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। सामूहिक खेल में वालीवाल, फुटवाल एंव कबड्डी की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। फाइनल मैच तथा सायकिल दौड़, लम्बी दौड़ आज सम्पन्न होगी। 

इस अवसर पर विजय यादव पूर्व ब्लाक प्रमुख मरदह, रमेश यादव जिला पंचायत सदस्य, राम सागर यादव जिला पंचायत सदस्य ने विचार व्यक्त किया। निर्णायक मण्डल में अशोक कुमार सिंह खेल टीचर, अवधेश कुशवाहा, कन्हैंया यादव, विनय कुमार सिंह यादव, अनिल कुमार यादव, विजय यादव, नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय स्वंय सेवक, विभिन्न ब्लॅाकों के विजेता  खिलाड़ी उपस्थित थें। शुभारम्भ कार्यक्रम का संचालन राज्य प्रशिक्षक पारस नाथ यादव ने किया। सभी के प्रति आभार नेहरु युवा केन्द्र के लेखाकार सुभाष चन्द्र प्रसाद ने किया।
'