Today Breaking News

गाजीपुर: पूर्व मंत्री शादाब फातिमा के इकलौते पुत्र का इंतकाल

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री शादाब फातिमा के इकलौते पुत्र कासिफ हुसैन(26) के इंतकाल की खबर मिली है। कासिफ काफी दिनों से बीमार थे। लखनऊ के गोमतीनगर के विनित खंड स्थित आवास में सोमवार की भोर अचानक तबीयत और बिगड़ गई। 

उन्हें लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका दम टूट गया। घरवालों के मुताबिक हृदयाघात का यह परिणाम रहा। बेटे के निधन की खबर मिलने के बाद शादाब फातिमा के समर्थक लखनऊ के लिए रवाना हो गए। खबर है कि बेटे को लखनऊ में ही सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। 
उनका बेटा एक बार तब सुर्खियों में आया था जब लखनऊ में रन एंड हिट केस में फंसा था। मालूम हो कि शादाब फातिमा पूर्ववर्ती सपा सरकार में महिला कल्याण मंत्री थीं। मूलतः गाजीपुर के कासिमाबाद तहसील के गंगौली गांव की रहने वाली शादाब फातिमा दो बार विधानसभा सदस्य चुनी गईं। 

पहली बार वर्ष 2007 में गाजीपुर की सदर और दूसरी बार 2012 में जहूराबाद सीट से वह विधानसभा पहुंची। बाद में सपा के घरेलू झगड़े में उनका पिछले चुनाव में टिकट कट गया। सपा में वह शिवपाल यादव के खेमे की मानी जाती हैं। शादाब फातिमा के शौहर सैय्यद नसीम हैदर लखनऊ में पीडब्ल्यूडी में ही अधीक्षण अभियंता के पद पर सेवारत हैं। बेटा कासिफ अविवाहित थे। 
'