Today Breaking News

गाजीपुर: गुजरात व हिमांचल प्रदेश में सरकार बनते ही झूम के नाचे भाजपाई

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर गुजरात और हिमांचल प्रदेश में हुई जीत विकास की जीत है। दोनों प्रदेशों की जनता ने जातिवाद और नफरतवाद की राजनीति करने वालों को करारा जवाब दिया है। उपरोक्त बातें प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और रेल राज्यमंत्री प्रतिनिधि सुनील भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कही। उन्होंने कहा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश मे जो विकास की लहर चलाई उसका लाभ आम जनता को मिल रहा है जिसका परिणाम हर चुनावों में भाजपा के पक्ष में आ रहा है। 

बैठक को संबोधित करते पूर्व नपा अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने कहा कि देश मे जातिवाद और भ्रष्टाचार की राजनीति करने वालों की कमर जनता ने तोड़ दिया है। जिसका परिणाम बीते उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में देखने को मिला। रही सही कसर गुजरात और हिमांचल की जनता ने इनका सूपड़ा साफ कर पूरा कर दिया। आने वाले लोकसभा चुनाव तक देश की जनता इन्हें पूरी तरह नकार देगी। 

नवनियुक्त नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने इस सफलता को भाजपा शासन में अबतक के हुए विकास कार्यों की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देशहित में उठाए गए कदमों को सभी प्रमुख दल गलत करार दे रहे थे और जनता के बीच भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे थे। लेकिन जनता ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए उन्हें करारा जवाब दिया। जिला उपाध्यक्ष अनिल यादव ने हिमांचल प्रदेश और गुजरात में भाजपा की शानदार जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को लेकर पूरे देश में एक आंधी है। जो पूरे देश से कांग्रेस को उड़ा ले जाएगा। 

इस से पूर्व जीत से आह्लादित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर के चीतनाथ से विजय जुलूस निकाला। जुलूस में ढोल-ताशे की थाप पर भाजपा कार्यकर्ता एक-दूसरे को बधाई देते और आतिशबाजी करते मिश्रबाजार स्थित पंडित दिनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उसके बाद जिला भाजपा कार्यालय पहुंचे। वहां एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री भाजयुमों योगेश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमों अखिलेश सिंह, निर्गुणदास केशरी, संकठा मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव, मुन्ना राय, राघवेंद्र सिंह, कार्तिक गुप्ता, दिनेश बिन्द, शिबू गुप्ता, संजय कुमार, जावेद अहमद, गोपाल जी वर्मा, सूर्यप्रकाश यादव, पप्पू सरदार, संचालन श्यामराज तिवारी और अध्यक्षता विनोद अग्रवाल ने किया। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा में भारी जीत पर नन्दगंज के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा पटाखा फोड़कर एवं मिठाई बात कर एक दूसरे को बधाई दी गयी। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता भानुप्रताप जायसवाल जी ने इसे लाखो कार्यकर्ताओ की मेहनत का परिणाम बताते हुए इस जीत को मोदी जी के काम और अमित शाह जी के कुशल संगठनात्मक क्षमता की जीत है।भाजपा के कार्यकर्ता विनीत कुमार शर्मा ने कहा कि जहाँ भी भाजपा की सरकार है उसके कामों के बदौलत लोग उसे एक बार से अधिक मौके दिए जा रहे है। ये हमारी कार्यपद्धति में लोगों का अटूट विश्वास दर्शाता है। इसमें मुख्य रूप से संतोष जायसवाल, विवेक सिंह, आयुष अग्रवाल, गंगा प्रसाद जायसवाल, गौरव सिंह, शिवदास यादव, आदि सम्मिलित हुए।

'