Today Breaking News

गाजीपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पं.मुनींद्र उपाध्याय की पुण्यतिथि पर दिव्यांग बच्चों को ड्रेस वितरित

 गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रमुख समाजसेवी पं.मुनींद्र नाथ उपाध्याय की पुण्यतिथि पर परिवारीजन समर्पण संस्था के राजेश्वरी विकलांग विद्यालय के बच्चों संग वक्त गुजारे। इस मौके पर उन्होंने बच्चों को अपनी ओर से ड्रेस वितरित किया। 

कार्यक्रम में पं.मुनींद्र नाथ उपाध्याय के पुत्र कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजीव उपाध्याय ने कहा कि उनके पिताश्री के दिल में गरीबों, असहायों तथा दिव्यांगजनों के लिए आदर का भाव था। लिहाजा उनकी पुण्य तिथि को दिव्यांग बच्चों संग मनाने से उनकी आत्मा आशीर्वाद देगी। इस मौके पर उन्होंने समर्पण संस्था के इस विद्यालय की भी सराहना की। कहे कि संस्था दिव्यांग बच्चों के लिए जो कुछ कर रही है यह मिसाल है। इससे समाज के दूसरे वर्ग के लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। 
उन्होंने संस्था की सरंक्षक सविता सिंह की बड़ाई की। कहे कि वह दिव्यांग बच्चों की मां के रूप में काम कर रही हैं। इस मौके पर पं.मुनींद्र के पौत्र हर्ष उपाध्याय ने भी संस्था की सराहना की। कार्यक्रम में बलिया कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र राय के अलावा रासबिहारी चौबे, आरएन सिंह, अशोक कुमार यादव, नाजिया बेगम, बिंकू पांडेय, अरविंद यादव, राजेश कुमार, लालिमा, कुसुमलता, अफजाल, प्रभुनाथ आदि मौजूद थे। अंत में संस्था की संरक्षक सविता सिंह ने आभार जताया। अत में दिव्यांग बच्चों को मिठाई भी वितरित की गई।
'