Today Breaking News

गाजीपुर: अपने वार्ड के सभासद को भी नही जीता पायें रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्‍हा

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर निकाय चुनाव का परिणाम बहुत चौकाने वालें रहें। नगर पालिका गाजीपुर में रेल राज्‍य मंत्री मनोज सिन्‍हा अपने मोहल्‍ले के सभासद भी नही जीता पाये। इस बात की चर्चा नगर में जोरो पर है। रेल राज्‍य मंत्री मनोज सिन्‍हा सिद्धेश्‍वर नगर में वर्षो से रहते है। यह वार्ड नं. 6 के अंर्तगत आता है। 

वार्ड नं. 6 में भाजपा के प्रत्‍याशी अजय कुशवाहा को सपा के धीरेंद्र यादव ने पराजित कर दिया। वार्ड नं. 10 में रेल राज्‍य मंत्री का निर्माणाधीन आवास है वहां पर भी भाजपा के प्रत्‍याशी संजय चौरसिया को सपा के प्रत्‍याशी परवेज खां ने पराजित कर दिया। भाजपा विधायक भी निकाय चुनाव में फ्लाप रहें। 

मुहम्‍मदाबाद के विधायक अलका राय अपनी नगर पालिका की सीट नही बचा पायी। नगर पालिका मुहम्‍मदाबाद में बसपा प्रत्‍याशी शमीम अहमद ने भाजपा के दिनेश वर्मा को पराजित किया। जमानियां विधायक सुनीता सिंह अपने विधानसभा के नगर पालिका जमानिया और नगर पंचायत दिलदारनगर दोनो सीटे बचा नही पायी। 

नगर पालिका जमानियां में बसपा प्रत्‍याशी रोमान जफर ने भाजपा प्रत्‍याशी संतोष वर्मा को पराजित कर दिया। वहीं दिलदारनगर में निर्दल उम्‍मीदवार अविनाश नेपाली ने सबको पराजित करते हुए इस सीट पर कब्‍जा कर लिया। वहीं नगर पालिका गाजीपुर में भाजपा के जीत का श्रेय एमएलसी विशाल सिंह चंचल को चला गया। 

यहां भी विधायक संगीता बलवंत के हाथ खाली रहें। रेल राज्‍य मंत्री के प्रतिनिधि सुनील सिंह ने बताया कि यह चुनाव मुहल्‍लो का है इसमें प्रत्‍याशी के पर्सनाल्टि पर भी परिणाम प्रभाव डालता है, भाजपा ने हर जगह अच्‍छे से चुनाव लड़ा है। कार्यकर्ताओं के बल पर भविष्‍य के चुनाव में भाजपा का झ़ण्‍डा लहरायेगा।
'