Today Breaking News

गाजीपुर: पूर्व चेयरमैन की सुबहानुल्लाह अंसारी की कुछ अंदाज में मिली पुण्य तिथि

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर मुहम्मदाबाद गुज़र जाते हैं…खूबसूरत लम्हें…। यूं ही मुसाफिरों की तरह…। यादें वहीं खडी रह जाती हैं। रुके रास्तों की तरह। यह पंक्तियां किसकी हैं। मुझे याद नहीं आ रही हैं। लेकिन, शुक्रवार को ‘फाटक’ में यह पंक्तियां जरूर बरबस आय आ गईं। मौका था नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सुबहानुल्लाह अंसारी की 12वीं पुण्य तिथि का। 

सुबह से जो श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगना शुरू हुआ कि वह देर शाम तक जारी रहा। हजारों गरीबों को भंडारे का प्रसाद। पांच हजार गरीब महिलाओं को कंबल वितरण। उसके पहले दुआखानी। जो आता। वह सुबहानुउल्लाह अंसारी का बखान करता।…कैसे वह गरीबों की मदद करते। कैसे वह जरूरतमंदों को दुआ देते। कैसे वह नगर की तरक्की, खुशहाली के लिए फिक्रमंद रहते। उनका कुनबा भी आए लोगों के सत्कार में जुटा था। तत्पर था। उनमें सुबहानुउल्लाह अंसारी के बड़े बेटे पूर्व विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी, दूसरे बेटे पूर्व  सांसद अफजाल अंसारी, मुल्क के जाने-माने पत्रकार जावेद अंसारी, अब्बास अंसारी, उमर अंसारी, शंभू अकेला, पूर्व प्रमुख लुटूर राय, रामकृत यादव, वीरेंद्र यादव आदि प्रमुख थे।
'