सपा के तत्वावधान में मुम्बई में होगा 4 फरवरी को देश बचाओ-देश बनाओ महारैली- अबु आजमी
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में देश बचाओ-देश बनाओं महारैली मुम्बई के सोमय्या ग्राउंड में 4 फरवरी को आयोजित किया गया है। महारैली के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव होंगे। कार्यक्रम के आयोजक महाराष्ट्र के सपा प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी ने पूर्वांचल न्यूज डाट काम को बताया कि आज हमारा देश इतिहास के बेहद संगीन दौर से गुजर रहा है। राष्ट्रीय एकता के दुश्मन एक बार फिर देश को धर्म-जात, भाषा के नाम पर बांट रहें है।
मंदिर-मस्जिद के नाम पर राजनीति करने वालो ने देश के राष्ट्रीय एकता को खतरे में डाल दिया है। एक तरफ जहां मंहगाई, बेराजगारी और आर्थिक बदहाली से जनता के जीवन के कठिन और आर्थिक रूप से लाचार कर दिया गया है, वहीं साम्प्रदायिक और असमाजिक शक्तियां विकास के नाम पर सत्ता हासिल करने के बाद लोक तंत्र के एक स्तंभ को गिरा रही है। श्री आजमी ने बताया कि एक तरफ किसान आत्महत्या कर रहे है तो दूसरी तरफ लोकतंत्र और धर्म निरपेक्षता की आवाज उठाने वाले पत्रकारो और सामाजिक कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। उन्होने बताया कि इसलिए वक्त की नजाकत को समझते हुए समाजवादी पार्टी ने देश बचाओ-देश बनाओं महारैली का आयोजन किया है।