गाजीपुर: मगई नदी में उतराया मिला पांच दिन से लापता वृद्ध महिला का शव
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर पांच दिन से लापता वृद्ध महिला का शव मंगलवार को मगई नदी में उतराया मिला। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि जंगीपुर थाना क्षेत्र शेखपुर डिहवां गांव निवासिनी राजवती देवी 60 वर्ष पत्नी स्व. रूपा कुशवाहा पांच दिन से घर से गायब थी। परिजनो ने काफी खोजबीन की लेकिन उनका पता नही चला। मंगलवार की सुबह शेखपुर मंदिर के पास मगई नदी में वृद्ध महिला का शव उतराया मिला जिसकी पहचान राजवती देवी के रूप में हुई। शव मिलने के सूचना पर जंगीपुर थानाध्यक्ष सुरेंद्र यादव अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।