Today Breaking News

गाजीपुर: पांच हजार करोड़ का शिलान्यास कार्यक्रम में केवल पांच हजार जनता

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का पांच हजार करोड़ के शिलान्‍यास का कार्यक्रम उसमें केवल जनता लगभग पांच हजार उपस्थित थी। इस बात की चर्चा राजनैतिक गलियारो में जोरो पर था। भीड़ कम आने को लेकर राजनीतिक पार्टियो में चर्चाएं जोरो पर थी कि इतने बड़े कार्यक्रम में इतनी जनता का आई। इस कार्यक्रम में भाजपा की गुटबाजी भी चरम पर दिखी। 

भाजपा के जिलाध्‍यक्ष भानू प्रताप सिंह ने बताया कि लंका का मैदान भरा हुआ था, कुर्सियां खाली नही थी लोग खड़े होकर कार्यक्रम को सुन रहें थे। वहीं सपा के जिलाध्‍यक्ष डा. नन्‍हकू यादव ने बताया कि लंका का आधा मैदान मैरेज हाल व प्रवचन देने वालो ने घेर रखा था। आधा का आधा मैदान सुरक्षा की दृष्टि से गैलरी बनाने में खत्‍म हो गयी, मुश्किल से तीन-चार हजार लोग ही आये हुए थे। 

डा. नन्‍हकू यादव ने बताया कि भाजपा के झुठे वादो को जनता समझ गयी है। इसलिए जिले की महान जनता इस कार्यक्रम में नही आयी। जनता जानती है कि सपा के ही कार्यो का यह लोग शिलान्‍यास करते है तो इसमे जाना वक्‍त बर्बाद करने के बराबर है। भीड़ को लेकर सियासी पारा गर्म है। लोग कह रहे है अभी भाजपा की लोकप्रियता का हालत यह है तो 2019 में क्‍या होगा।
'