गाजीपुर: मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों ने की बैठक
गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर पीरनगर स्थित जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर पार्टी की एक मासिक बैठक जिलाध्यक्ष डा. मारकण्डेय सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुर्इ। इस बैठक में ब्लाक अध्यक्ष एवं जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी एवं पूर्व विधायक पीसीसी सदस्य एवं फ्रंटल अध्यक्ष एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस बैठक में विशेष रूप से 12 फरवरी 2018 को वाराणसी में मंडलीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने के लिए विशेष रूप से विचार विमर्श किया गया।
डा. मारकण्डेय सिंह ने जिलाध्यक्ष द्वारा सभी को यह निर्देशित किया गया कि मंडलीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इस सफल बनाये। उपस्थित कांग्रेसजनो ने अध्यक्ष को यह आश्वस्त किया कि हम लोग अधिक से अधिक संख्या में मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन में अवश्य भाग लेंगे। डा. मारकण्डेय सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्देशित कार्यक्रम को पढकर सभी उपस्थित कांग्रेसजनो को सुनाया और बताया साथ ही कहा कि यह मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन बहुत ही महत्वपूर्ण है।
इसमे सभी संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता का भाग लेना अति आवश्यक है। इस कार्यकर्ता सम्मेलन में उपस्थित होकर उ.प्र. प्रभारी गुलाम नवी आजाद एवं प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के बातो को सुनना संगठन के लि बहुत आवश्यक है। बैठक में मुख्य रूप से अमिताभ अनिल दूबे, अरबिंद मिश्र, परवेज अहमद खां, मु. राशिद, केशव सिंह, शबीहुल हसन, आशुतोष गुप्ता, शेरखां, सौरभ वर्मा, रवि सिन्हा देवनरायन सिंह केशव राय, जंघई सिंह आदि लोग मौजूद थे। संचालन महामंत्री मो. राशिद ने किया।