Today Breaking News

गाजीपुर: बाप ने बनाया बेटी को विधवा, भाड़े के शूटरों से कराया दामाद की हत्या

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर घोर कलयुग का असर सर चढ़कर बोल रहा है। पिता ने ही अपने बेटी को विधवा बना दिया। भाड़े के शूटरों से अपने दामाद की हत्याु करा दी। बताते चले कि बहरियाबाद थाना क्षेत्र के लारपुर गांव निवासी हरिवंश यादव पुत्र काशी यादव की 24 फरवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। जिसमे सादात पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही थी। 

बुद्धवार को पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने प्रेसवार्ता में बताया कि हरिवंश यादव की हत्या उसके ससूर अनिल सिंह ने करायी थी। मृतक हरिवंश यादव अनिल सिंह की बेटी को भगा कर शादी कर लिया था और उसके बाद अनिल सिंह को सार्वजनिक स्थानों पर अपमानित करता था। 

जिसपर अनिल सिंह ने भाड़े के शूटर को डेढ़ लाख रुपया देकर हरिवंश की हत्या करा दी। मुखबीर की सूचना पर मृतक के ससूर अनिल सिंह, शिवाजी सिंह उर्फ गोलू तथा फैजान अंसारी को बडा गांव तिराहे से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से हत्याि में प्रयुक्त पिस्टल बरामद कर लिया गया है। जिसमे एक अभियुक्त वाहिद अंसारी फरार चल रहा है। इससे पूर्व में भी फैजान पर आजमगढ़ के तरवां थाना और बहरियाबाद में एक-एक मुकदमे चल रहे हैं।

'