Today Breaking News

गाजीपुर: यात्रीगण ध्यान दें-कई ट्रेनें रहेंगी निरस्त

गाजीपुर न्यूज़ टीम, गाजीपुर सारनाथ और वाराणसी सिटी के मध्य रेल मार्ग पर चल रहे अंतिम चरण के दोहरीकरण एवं इण्टरलॉकिंग कार्य के लिए आठ  मार्च को वाराणसी सिटी एवं सारनाथ के मध्य 12 घंटे का मेघा ब्लाक  रहेगा। इसी क्रम में  पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने डेमू एवं पैसेंजर गाड़ियों का निरस्तीकरण,शार्ट टर्मिनेशन, रिशेड्यूलिंग एवं संक्षिप्तीकरण किया है। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने यह जानकारी दी है।

निरस्त ट्रेनें

15111-15112 वाराणसी सिटी-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस

75104-75103 वाराणसी सिटी-फेफना डेमू

55163-55164 औड़िहार-शाहगंज पैसेंजर

55133-55134 वाराणसी सिटी-बलिया सवारी गाड़ी

रिशेड्यूल ट्रेनें

आठ मार्च को गोरखपुर से प्रस्थान करने वाली 15018 गोरखपुर -दादर एक्सप्रेस गोरखपुर से 60 मिनट लेट प्रस्थान करेगी।

रेगुलेटेड ट्रेनें

14018 दिल्ली-रक्सौल सदभावना एक्सप्रेस, 19305 इंदौर-गुवाहटी साप्ताहिक एक्सप्रेस,15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस,14007 रक्सौल -दिल्ली सदभावना एक्सप्रेस,14008दिल्ली-रक्सौल सदभावना एक्सप्रेस को रनिंग के अनुसार मार्ग में रेगुलेट किया जाएगा।

संक्षिप्तीकरण ट्रेनें

-सात मार्च को 15008 लखनऊ -वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर  मऊ जंक्शन पर ही टर्मिनेट होगी तथा आठ मार्च को वाराणसी सिटी से लख़नऊ जाने वाली 15007 वाराणसी सिटी के स्थान पर मऊ जंक्शन  से ओरिजिनेट होकर रवाना होगी। यह गाड़ी वाराणसी सिटी-मऊ के मध्य यह ट्रेन आठ मार्च को निरस्त रहेगी।

-75105-75106 मऊ -इलाहबाद -मऊ डेमू  गाड़ी मऊ  के स्थान पर मण्डुआडीह में ही टर्मिनेट होगी।

-55149 गोरखपुर -वाराणसी सिटी पैसेंडर औड़िहार एवं वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी और गोरखपुर एवं  औड़िहार के मध्य ही संचालित होगी।

-55120 वाराणसी सिटी-गोरखपुर पैसेंजर वाराणसी सिटी एवं औड़िहार के मध्य निरस्त रहेगी और औड़िहार एवं गोरखपुर के मध्य ही संचालित होगी।

-55135 आजमगढ़-वाराणसी सिटी पैसेंजर औड़िहार एवं वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी और आजमगढ़ एवं औड़िहार  के मध्य ही संचालित होगी।

-55136 वाराणसी सिटी-आजमगढ़ पैसेंजर वाराणसी सिटी एवं औड़िहार के मध्य निरस्त रहेगी और औड़िहार से 20:15 बजे रिशेडयुल होकर औड़िहार एवं आजमगढ़ के मध्य ही संचालित होगी।

-75113-75114 भटनी-वाराणसी सिटी डेमू गाड़ी छह मार्च से 14 मार्च तक वाराणसी सिटी-सारनाथ के मध्य निरस्त रहेगी एवं भटनी-सारनाथ -भटनी के मध्य चलेगी।

-55131-55132 छपरा-वाराणसी सिटी पैसेंजर बलिया एवं वाराणसी सिटी के मध्य निरस्त रहेगी और बलिया-छपरा मध्य ही चलेगी। 
'